शुक्रवार, 4 जुलाई 2008

रसोईघर के निर्माण के लिए 63 लाख 90 हजार रूपये प्रदाय

रसोईघर के निर्माण के लिए 63 लाख 90 हजार रूपये प्रदाय

मुरैना 2 जुलाई 08/ जिले की 213 माध्यमिक शालाओं में रसोई घर और भंडार गृह का निर्माण कराया जायेगा । प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय को इसके लिए 60 हजार रूपये के मान से राशि दी जायेगी । मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा ने उक्त माध्यमिक शालाओं में रसोई घर और भंडार गृहके निर्माण के लिए प्रतिशाला 30 हजार रूपये के मान से 63 लाख 90 हजार रूपये की राशि प्रथम किश्त के रूप में प्रदाय करने की स्वीकृति दी है ।

 

मुरैना जिले में वर्षा

मुरैना जिले में वर्षा

मुरैना 2 जुलाई 08/ मुरैना जिले में एक जून से अब तक 364.3 मि.मी.वर्षा रिकार्ड की गई है, जो गत वर्ष इसी अवधि में हुई 75.2 मि.मी.वर्षा से 289.1 मि.मी.अधिक है ।

 

सहारा इंडिया फायनेसिंयल कार्पोरेशन पर प्रतिबंध

सहारा इंडिया फायनेसिंयल कार्पोरेशन पर प्रतिबंध

मुरैना 2 जुलाई 08/ भारतीय रिजर्व बैंक ने निक्षेपकों के हित संरक्षण एवं वित्तीय प्रबंधन प्रणाली में सुधार के दृष्टिगत भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के प्रावधान के तहत मेसर्स सहारा इंडिया फायनेंसियल कार्पोरेशन लिमिटेड को जमा स्वीकार करने से प्रतिबंधित कर दिया है ।

       ज्ञात हो कि वित्तीय संस्थापनों तथा प्लानटेशन कंपनियों में जनता द्वारा किये गये निवेशों व निक्षेपों में भारी अनियमितता एवं धोखाधडी के प्रकरण प्रदर्शित होने के कारण मध्य प्रदेश शासन द्वारा निक्षेपकों के हित संरक्षण के लिए '' मध्य प्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2001'' लागू किया गया है । इस अधिनियम के मूल उध्देश्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिनियम की धारा 5 की उपधारा (1) के अन्तर्गत जिला कलेक्टर को अधिनियम के प्रयोजनों के लिए सक्षम अधिकारी बनाया गया है तथा अधिनियम की धारा 7 की उपधारा (1) के अन्तर्गत विनिर्दिष्ट न्यायालय स्थापित किया गया है । प्रतिबन्धात्मक आदेश के अनुसार इस संस्थान द्वारा 4 जून 2008 से निवेशकों से किसी भी प्रकार का निवेश स्वीकार करने पर रोक रहेगी तथा निवेशकों द्वारा जमा की गई राशि की परिपक्वता उपरांत वापसी सुनिश्चित की जायेगी ।

 

पंचायत मंत्री ने किया दो हाई स्कूल का शुभारंभ

पंचायत मंत्री ने किया दो हाई स्कूल का शुभारंभ

मुरैना 2 जुलाई 08/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने गतमंगलवार को ग्राम दोरावली, और वर्रेंण्डा में नवीन हाईस्कूल का शुभारंभ किया । उन्होंने दोनों विद्यालयों के परिसर में पौधरोपण कर हरियाली महोत्सव की शुरूआत की ।

       पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि शासन ने गांव गरीब और किसान के विकास को प्राथमिकता दी है । उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की भी बेहतर पहल की जा रही है । जिले के 23 मिडिल स्कूलों को हाईस्कूल में उन्नत किया गया है और इनके लिए पर्याप्त स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है । उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार के लिए सतत प्रयास किये जा रहे हैं । मुरैना जिले में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए 90 करोड़ रूपये के कार्य कराये जा रहे हैं । नहरों के जीर्णोद्वार के लिए साढे चार सौ करोड़ रूपये के कार्य जारी है । जिले के हर गांव को मुख्य सडक से जोड़ने का कार्य भी द्रुतगति से कराया जा रहा है । उन्होंने दौरावली में डांडे वाली माता के मंदिर पर दर्शनार्थियों के लिए एक हॉल के निर्माण के साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत दौरावली पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण कराने की घोषणा की ।

       इस अवसर पर सर्व श्री दुलारे सिंह, गंगाप्रसाद मावई, गजेन्द्र सिंह मावई, परिमाल सिंह कंषाना, दीवानसिंह, सरपंच बादशाह सिंह, सरपंच शिवसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एम. उपाध्याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरैना श्री शिवप्रसाद तथा वडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

 

सबलगढ़ जनपद में 128 हितग्राहियों को मिली नवीन आवास और आवास उन्नयन की सुविधा

सबलगढ़ जनपद में 128 हितग्राहियों को मिली नवीन आवास और आवास उन्नयन की सुविधा

मुरैना 2 जूलाई 08/ जिला पंचायत मुरैना द्वारा सबलगढ़ जनपद के 103 हतग्राहियों को नवीन आवास हेतु 35 हजार रूपये प्रति आवास के मान से 36 लाख 05 हजार रूपये तथा 25 हितग्राहियों को आवास उन्नयन हेतु प्रति आवास 15 हजार रूपये के मान से 3 लाख 75 हजार रूपये कुल 39 लाख 80 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं ।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार ग्राम पंचायत के सरपंच का दायित्व होगा कि वे राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अन्दर हितग्राहियों के खाते में स्वीकृत राशि की आधी राशि प्रथम किश्त के रूप में पहुंचायें तथा कार्य की प्रगति के आधार पर अधिकतम डेढ़ माह में द्वितीय किश्त दी जाय । राशि उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सरंपच और सचिव के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सबलगढ़ को दिए गए हैं । हितग्राही को स्वीकृत आवास में शौचालय और धुंआरहित चूल्हे का निर्माण कराना जरूरी होगा ।

जनपद पंचायत सबलगढ़ में इन्दिरा आवास योजना के अन्तर्गत ग्राम बामसोली के जनवेद , रामपुरकलां की श्रीमती ल्होरी बाई, रूनधान खालसा के जीवन लाल, गोबरा के श्रीनिवास, बेरखेडा के मुन्ना यादव, बरोठा के मुन्ना और सुगम, केमाराकलां के बनवारी, अनधोरा के महेन्द्र, टेंटरा की गुड्डी और मुन्नीबाई, रामपहाड़ी के रमेश, कीरतपुर के रामदीन, गुलालई के जगनू, मांगरोल के अशोक, श्रीलाल, और महेन्द्र, खरिका के केदार, बटेश्वरा के खूबी, खेरोन के पोच्या, गुरेमा के राधे, जमुनीपुरा के दुल्लीराम, किशोरगढ़ के श्यामसिंह, खेरला के परिमाल, बेरईगिर्द के राजल्ली खां, बक्सपुर के मातादीन,पासोन खुर्द के करन यादव, कुतधानके रामनिवास, बावड़ीपुरा के भैंरोलाल, गोदोली के हरेती, कैमाराखुर्द के कृपा, जवाहर गढ़ के रामनिवास,जाबरोल के अलीमुद्दीन मुवारिक रसूली  और इशाक अली, पचेर के मुकुटी, खोह के बाबूलाल, गुलालई के अशोक सहरिया, मांगरोल के जलालुद्दीन, कैमारी के पाना, पूछंरी की आनन्दी, खरिका के श्री निवास, अटार की रामदुलारी, खेडा डिगवार के श्रीपति, बावड़ी के अशोक, डिगवार की श्रीमती मिथरोबेबा, रामगढ़ की पानाबाई, रहू का गांव की मंगला, बनवारा के लखन, बत्तोखर की रामा, नोरावली के सम्पत्ति, खेरोन के बाबू, बटेश्वरा के सियाराम, कढ़ावना के रामेश्वर, हरापुर के मोहरसिंह, रतनपुर के जसवन्त, कल्याणपुर के मानसिह, रूपा का तोर के रमेश शाक्य, संतोषपुर के गंगाराम, बेरई गिर्द के सरवन, राजाकातोर की सगुना, उदनपुर के रामअवतार, कुल्होल के भोरूलाल, शिवलाल का पुरा के दाताराम, कटघर के वीरेन्द्र और बसन्ती, चनोटी के भगवानदास और गोरेलाल, बक्सपुर की रामरती, पासोनकला के रामेश्वर धाकड़, पहाड़ी के संतराम, लकेंजरा के जुग्गे सिंह, टोंगा केजीगन्दे जाटव, पिपरधान के सुल्तान, जलालगढ़ के माखन, धरसोला की कस्तूरी बाई, सलमपुर के मुकेश, सिमरोदा किरार के रामुजी, सालई की बेबा लीला, सराय के हलुके, बेरखेडा की प्रेमवती, सेमना के पूरन सिंह, बरोठा केलखन और वीरेन्द्र,अनधोरा के बंशीराम, कीरतपुर के बृजलाल, गुरेमा के गेंदालाल, खेरला के अतर सिंह, बेरई गिर्द के गनपति, बक्सपुर केपूरन जाटव, बामसौली के निहाल, पासोनकला की किन्ती, जाबरोल के वहीद उल्लाह, बत्तोखर के फोदा, मुरारी, गेंदा और निब्बू, बामसोली की मेहरूनिसा और सुल्तान खां, टेंटरा के गुलसन और असगर खां तथा पूछंरी की रामबाई को नवीन आवास स्वीकृत हुए हैं । आवास निर्माण हेतु प्रत्येक हितग्राही को दो किश्तों में 35 हजार रूपये प्रदत्त किये जायेंगे।

       इसी प्रकार आवास उन्नयन हेतु बाबड़ीपुरा की गुड्डी बेबा, बरोठा की कैलाशी, कैमाराकलां के बाबू, टेंटरा की सुनीता, जाबरोल के कमल, जाटोली के बंटी, रामपहाड़ी के कमलेश,मांगरोल की सरला, रामगढ़ की सामन्ती, रहूंगांवके ओमप्रकाश, बनवारी के रामस्वरूप, बत्तोखर के रामचरन, नोराबली खेरोन के राधेश्याम, खेरोन केरूस्तम खां, राजाकातोर के पन्नू , कटघर के गिरवर, चनोटी के विजय सिंह, बामसोली के हरीसिंह, रामपुरकला के सामलिया, सालई के विस्सूराम, खरिका के फेली खां, गुरेमा की गुड्डी वेबा और शुमाल खां, टेंटरा के अल्लादीन और जमुनीपुरा के निजात खां को 15-15 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

 

लोक कल्याण शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

लोक कल्याण शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

मुरैना 2 जुलाई 08/ ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देनेतथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मुरैना जिले में लोककल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । कलेक्टर श्री रामकिंकर गुप्ता ने माह जुलाई में आयोजित होने वाले लोक कल्याणशिविरों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है ।

       निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत पोरसा के खेरली में 4 जुलाई को, अम्बाह के भोनपुरा में10 जुलाई को, मुरैनाके बिचौला में 11 जुलाई को, जौरा केसांटा में 17 जुलाई को , कैलारस के किसरोली में 24 जुलाई को, पहाडगढ़ के बघेल में 18 जुलाई को और सबलगढ़ के मांगरौल में 25जुलाई को लोक कल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे । इन शिविरों में अधिकारी उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निराकरण करेंगे और ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से अवगत करायेंगे ।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना: अम्बाह जनपद में सी.सी.खरंजा, निर्माण के लिए 24 लाख रूपये मंजूर

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना: अम्बाह जनपद में सी.सी.खरंजा, निर्माण के लिए 24 लाख रूपये मंजूर

मुरैना 2 जुलाई 08 / कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री रामकिंकर गुप्ता ने अम्बाह जनपद की 15 ग्राम पंचायतों में सी.सी. खरंजा निर्माण के लिए 23 लाख 91 हजार 634 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के तहत 11 लाख 70 हजार 735 रूपये और 12 वां वित्त आयोग निधि से 12 लाख 20 हजार 899रूपये की स्वीकृति दी गई है ।

       जनपद पंचायत अम्बाह के ग्राम पंचायत दोहरा, चांदकापुरा, रूपहरी, श्यामपुर खुर्द, ऐसाह, डण्डोली, विचोला, गोठ, बलिपुर, कुथियाना, कचनोधा,रानपुर, बडफरा, खिरेंटा और जौहा में सी.सी. खरंजा निर्माण के लिए 23 लाख 91 हजार 634 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है । 

       स्वीकृत कार्यों की क्रियान्वयन एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत रहेगी । कार्य ग्राम स्तरीय निगरानी समिति की देख-रेख में कराये जांयेगे । कार्य स्थल पर 12 वां वित्त आयोग निधि से प्रावधानित राशि का विवरण देते हुए सूचना फलक लगाना होगा । कार्य पर ठेकेदारों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा तथा जो कार्य मजदूरों द्वारा किया जा सकता है, उसमें मशीनों के उपयोग पर रोक रहेगी । मजदूरी का भुगतान जॉव कार्ड धारी मजदूर को बैंक खाते के माध्यम से किया जायेगा । कार्य पूर्ण होने के पश्चात उसके रख- रखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की रहेगी । कार्य की विभिन्न अवस्थाओं के फोटोग्राफिक अभिलेख रखने होंगे ।