मंगलवार, 3 जून 2008

रासेयों का जिला स्तरीय शिविर 4 से

रासेयों का जिला स्तरीय शिविर 4 से

मुरैना 2 जून 08/ पीजी कॉलेज मुरैना के मुख्य संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना का जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन शिविर 4 जून से 13 जून तक दस दिवसीय अवधि के लिए आयोजित किया जा रहा है । रासेयों के जिला संगठक डा. सी.एल.गुप्ता तथा समन्वयक सहयोगी डा. विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि रासेयो की समस्त इकाइयों को तत्संबंधी निर्देश दिये गये हैं। शिविर स्थल के एस.स्कूल परिसर ए.बी.रोड़ रखा गया है ।

 

शिक्षक की जन्मतिथि में हेराफेरी करने पर दो प्राचार्यों की पेंशन से कटौती

शिक्षक की जन्मतिथि में हेराफेरी करने पर दो प्राचार्यों की पेंशन से कटौती

मुरैना 02 जनू 08/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल भोपाल में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में मुरैना जिले के हायर सेकंडरी स्कूल के दो तत्कालीन प्राचार्योंको एक शिक्षक की जन्म तारीख में रद्दोबदल करने के आरोप में दी गयी सजा को मंजूरी दी गई । इनकी पेंशन से 10 प्रतिशत की कटौती 10 वर्षों तक की जायेगी।

आठ वर्ष पुराने इस प्रकरण में श्याम सिंह आर्य नाम के एक अध्यापक की सेवा पुस्तिका में की गई काँटछाँट के जरिए उसकी जन्मतिथि एक साल बढ़ा दी गई थी। इससे शिक्षक ने एक साल ज्यादा नौकरी की और इसके चलते सरकार को उसकी एक साल की तनख्वाह के एक लाख 66 हजार 859 रूपये की राशि का भुगतान करना पड़ा। इस मामले में दो तत्कालीन प्राचार्य आर.एस. यादव और आर.सी. द्विवेदी जिम्मेदार पाये गये। दोनों प्राचार्य आरोप पत्र का संतोषप्रद जवाब नही दे पाये। विभागीय जाँच में ओव्हर राईटिंग का सबूत पाया गया। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस प्रकरण में प्रस्तावित कार्रवाई के लिए सहमति दी।

 

मुख्यमंत्री चार कल जून को पोरसा आयेंगे संभागायुक्त द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री चार कल जून को पोरसा आयेंगे संभागायुक्त द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुरैना 02 जून 08/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 जून को मुरैना जिले के पोरसा में आयेंगे । श्री चौहान पोरसा के मंडी प्रागंण में अपरान्ह 2 बजे पंच - सरपंच सम्मेलन में भाग लेंगे तथा प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत आठ सड़कों का शिलान्यास करेंगें और विद्युत उपकेन्द्र का लोकापर्ण करेंगे ।

       संभागायुक्त श्री एस.डी.अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चाक चौवंद रखने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि गरमी के दृष्टिगत पेयजल की माकूल व्यवस्था की जाय तथा हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल पर वेरीकेटिंग, सुरक्षा आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय । उन्होंने  कहा कि हेलीपेड का निर्माण और वेरीकेटिंग लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की रहेंगी । वन विभाग के मुरैना डिपो से बांस बल्ली लेकर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाय । इस कार्य में किसी भी तरह की गफलत वर्दाश्त नहीं की जायेगी ।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने पंच- सरपंच सम्मेलन के आयोजन हेतु की गई तैयारियों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाकी दृष्टि से हेलीपेड और सभा स्थल पर डबल वेरी केटिंग कराईजायेगी । पीने के पानी के लिए चार टेंकर उपलब्धरहेंगे । एम्ब्यूलेंस सहित डाक्टर भी मौजूद रहेंगे ।

       इस अवसर पर श्योपुर कलेक्टर श्री शोभित जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना श्री अभय वर्मा, तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।

 

रविवार, 1 जून 2008

उपभोक्ता के अधिकार

उपभोक्ता के अधिकार

ग्वालियर 31 मई 08 । उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार कोई व्यक्ति जो अपने उपयोग के लिये सामान अथवा सेवायें खरीदता है वह उपभोक्ता है । क्रेता की अनुमति से ऐसे सामान/सेवाओं का प्रयोग करने वाला व्यक्ति भी उपभोक्ता है । अत: हम में से प्रत्येक किसी न किसी रूप में उपभोक्ता ही है ।

उपभोक्ता के रूप में हमें कुछ अधिकार प्राप्त हैं । मसलन सुरक्षा का अधिकार, जानकारी होने का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, शिकायत-निवारण का अधिकार तथा उपभोक्ता-शिक्षा का अधिकार ।

उपभोक्ता या कोई स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन जो समिति पंजीकरण अधिनियम 1860 अथवा कंपनी अधिनियम 1951 अथवा फिलहाल लागू किसी अन्य विधि के अधीन पंजीकृत है । इसके अलावा केन्द्र सरकार या राज्य सरकार अथवा संघ क्षेत्र का प्रशासन भी शिकायत दर्ज करवा सकता है ।

किसी व्यापारी द्वारा अनुचित/प्रतिबंधात्मक पध्दति के प्रयोग करने से यदि आपको हानि/क्षति हुई है अथवा खरीदे गये सामान में यदि कोई खराबी है या फिर किराये पर ली गई/उपभोग की गई सेवाओं मे कमी पाई गई है या फिर विक्रेता ने आपसे प्रदर्शित मूल्य अथवा लागू कानून द्वारा अथवा इसके मूल्य से अधिक मूल्य लिया गया है । इसके अलावा यदि किसी कानून का उल्लंघन करते हुये जीवन तथा सुरक्षा के लिये जोखिम पैदा करने वाला सामान जनता को बेचा जा रहा है तो आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ।

उपभोक्ता द्वारा अथवा शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत सादे कागज पर की जा सकती है । शिकायत में शिकायतकर्ताओं तथा विपरीत पार्टी के नाम का विवरण तथा पता, शिकायत से संबंधित तथ्य एवं यह सब कब और कहां हुआ आदि का विवरण, शिकायत में उल्लिखित आरोपों के समर्थन में दस्तावेज साथ ही प्राधिकृत एजेंट के हस्ताक्षर होने चाहिये । इस प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिये किसी वकील की आवश्यकता नही होती । साथ ही इस कार्य पर नाममात्र न्यायालय शुल्क ली जाती है ।

शिकायत कहां की जाये, यह बात सामान सेवाओं की लागत अथवा मांगी गई क्षतिपूर्ति पर निर्भर करती है । अगर यह राशि 20 लाख रूपये से कम है तो जिला फोरम में शिकायत करें । यदि यह राशि 20 लाख रूपये से अधिक लेकिन एक करोड़ रूपये से कम है तो राज्य आयोग के समक्ष और यदि एक करोड़ रूपसे अधिक है तो राष्ट्रीय आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करायें । वैबसाईट www.fcamin.nic.in पर सभी पते उपलब्ध हैं ।

उपभोक्ताओं को प्रदाय सामान से खराबियां हटाना, सामान को बदलना, चुकाये गये मूल्य को वापिस देने के अलावा हानि अथवा चोट के लिये क्षतिपूर्ति । सेवाओं में त्रुटियां अथवा कमियां हटाने के साथ-साथ पार्टियों को पर्याप्त न्यायालय वाद-व्यय प्रदान कर राहत दी जाती है ।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अनुश्रवण के लिए डिस्ट्रिक क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अनुश्रवण के लिए डिस्ट्रिक्‍ट क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त

मुरैना 31 मई 08/ कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री आकाश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रामीण  रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के सतत अनुश्रवण के लिए (9) नौ सेवा निवृत अधिकारियों को '' ड्रिस्ट्रिक्‍ट क्वालिटी मॉनीटर '' नियुक्त किया है । इन अधिकारियों को कार्य सम्पादन के दौरान शासन द्वारा  निर्धारित भत्ता एवं मानदेय की पात्रता होगी ।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार सेवा निवृत ड्रिस्टिक रजिस्ट्रार श्री राधेश्याम दण्डोतिया , सहायक यंत्री श्री बी.एल. शर्मा ,सहायक संचालक कृषि श्री श्याम सिंह तोमर, विकास खण्ड अधिकारी श्री एस.एल. जालौन, डिप्टी कलेक्टर श्री डी.आर.के.पाल, फारेस्ट रेंज आफीसर श्री  बी.एन. कौशिक, वरिष्ठ लेखा अधिकारी  श्री एस.पी. वार्ष्णेय, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री विशंभर सिंह तोमर और सहायक यंत्री श्री वासुदेव शर्मा को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अनुश्रवण के लिए डिस्ट्रिक क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त किया गया है ।

 

लोक कल्याण शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

लोक कल्याण शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

मुरैना 31 मई 08/ ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मुरैना जिले में लोक कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने माह जूनमें आयोजित होने वाले लोक कल्याण शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है ।

       निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जून को जनपद पोरसा के ग्राम परदू का पुरा और 26 जून को जनपद कैलारस के ग्राम कोट सिरथरा में लोक कल्याण शिविर आयोजित किया जायेगा । इनमें अपर कलेक्टर विकास शीर्षस्थ अधिकारी के रूप में सम्मिलित होंगे तथा समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाएवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

       जनपद पंचायत अम्बाह के ग्राम ऐसाह में 12 जून को, मुरैना के ग्राम काजी बसई में 13 जून को, जौरा के ग्राम नन्दपुरा में 19 जून को, पहाडगढ़ के ग्राम ताजपुर में 20 जून को और सबलगढ़ के ग्राम अलीपुरा खैरोन में 27 जून को आयोजित लोक कल्याण शिविरों में शीर्षस्थ अधिकारी के रूप में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और खंड स्तरीय अधिकारी सम्मिलित होंगे ।

 

पंचायत मंत्री रूस्तम सिंह ने किया पांच करोड़ की तीन सड़कों का शिलान्यास

पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने किया पांच करोड़ की तीन सड़कों का शिलान्यास

मुरैना 31 मई 08/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने आज प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पांच करोड़ रूपये की तीन सड़कों का भूमि पूजन किया । उन्होंने कहा कि हर गांवको मुख्य सड़कसे जोड़ा जायेगा और काई भी गांवसड़क विहीन नहीं रहेगा ।

       उल्लेखनीय है कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के 9 वें चरण में जिले के 133 मार्गों के उन्नयन कार्य के लिए 162 करोड़ 68 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है । लगभग 590 कि.मी. लम्बी इन सड़कों के बनजाने पर 243 ग्रामों की 2 लाख 62 हजार जन संख्या बारहमासी सड़कों से जुड़ जायेगी । विदित हो कि योजना के अन्तर्गत 910 किलोमीटर लम्बी 276 स्वीकृत सड़कोंमें से अभी तक 756 किलोमीटर लम्बी 232 सड़कों का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है । इन पर 133 करोड़ रूपये व्यय किये गये हैं और लगभग पांच लाख जन संख्या लाभान्वित हुई है ।

       ग्रामीणविकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने 2 कि.मी. लम्बे  एबी रोड़ से भोजराज का पुरा मार्ग, साढ़े नौ कि.मी.लम्बे सुमावली रोड से जखौदा (सपचौली) मार्ग तथा पांच कि.मी. लम्बे विचौला रोड़ से खडियापुरा (नाका) मार्ग का भूमि पूजन किया । चार करोड़ 90 लाख रूपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों का निर्माण पूर्ण होने पर साढ़े तीन हजार की आवादी को आवागमन की सुगम सुविधा उपलब्ध होगी । इस अवसर पर सर्वश्री कालीचरण कुशवाह, गंगाप्रसाद मावई, दुलारे सिंह, क्षेत्र के पंच- सरपंच तथा महा प्रबंधक श्री वाय के. सक्सैना,एस.डी.ओ. डा. एम.एल. दौलतानी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे ।