शुक्रवार, 30 मई 2008

गारंटी योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता के दोषी सरपंच दंडित होंगे

गारंटी योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता के दोषी सरपंच दंडित होंगे

मुरैना 29मई 08/ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत की महती अहम भूमिका है । इस योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने तथा कार्य प्रारंभ नहीं कराने वाले सरपंच और सचिव के विरूध्द पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 और धारा 69 के तहत क्रमश: पद से पृथक करने और डी नोटी फाईड करने की कार्रवाई की जायेगी ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले सरपंचों और सचिवों के विरूध्द अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित नहीं करने का स्पष्टी करण चाहा है ।

 

विधिक साक्षरता शिविर सोहनिया में 31 मई को

विधिक साक्षरता शिविर सोहनिया में 31 मई को

मुरैना 29 मई 08/ जिला न्यायाधीश मुरैना के निर्देश पर शनिवार 31 मई को ग्राम सोहनिया में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहम्मद अनीशखान के मुख्यातिथ्य में विधिक साक्षरता शिविर का अयोजन किया जा रहा है । शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को कानून की सामान्य जानकारी तथा शासन की कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी से परिचित कराया जावेगा ।

              जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री एस.के.शुक्ला के अनुसार ग्रामीणों से उक्त शिविर में उपस्थित रहकर कानून और शासन की योजनाओं से परिचय प्राप्त करने का अनुरोध किया है ।

 

सर्वशिक्षा अभियान के लिए अनुवीक्षण समिति का गठन

सर्वशिक्षा अभियान के लिए अनुवीक्षण समिति का गठन

मुरैना 29 मई 08/ राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार मुरैना जिले में सांसद की अध्यक्षता में सर्वशिक्षा अभियान की अनुवीक्षण समिति गठित की गई है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इस समिति के सदस्य सचिव रहेंगे ।

              कलेक्टर एवं मिशन संचालक जिला शिक्षा केन्द्र श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सबलगढ, जौरा, सुमावली मुरैना, दिमनी और अम्बाह विधान सभा क्षेत्र के विधायक, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नगर पालिका, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता अभियान, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी (पंचायत राज) जिला पंचायत, श्रम निरीक्षक, उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय, अध्यक्ष/सचिव अभ्युदय आश्रम तथा अध्यक्ष/सचिव धरती संस्था दिमनी को इस समिति का सदस्य बनाया गया है ।

 

प्रतिदिन सवा चार हजार जरूरत मंदों को रोजगार

प्रतिदिन सवा चार हजार जरूरत मंदों को रोजगार

मुरैना 29 मई 08/ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के मुरैना जिले में संचालित 558 सामुदायिक मूलक और 216 हितग्राही मूलक कार्यों पर प्रतिदिन औसतन 4385 जरूरत मंद लोगों को रोजगार मिल रहा है ।

              मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों को वर्ष में 100 दिवस के रोजगार की गांरटी देने के लिए 92 प्रतिशत ग्रामीणों को जॉब कार्ड वितरित किये जा चुके है । योजना के अन्तर्गत 13687 सामुदायिक मूलक कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है और ये आउट भी दिये जा चुके हैं । इनमें से 515 कार्य प्रचलित है । इसी प्रकार 12926 हितग्राही मूलक कार्यों की तकनीकी स्वीकृति दी गई है । इनमें से 4687 कार्यों में प्रशासकीय स्वीकृति और 4334 कार्यों के ले आउट देकर 216 कार्य प्रारंभ कराये जा चुके हैं ।

 

आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

मुरैना 29 मई 08/ जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री के.पी. पाण्डे के अनुसार ग्वालियर में अनुसूचित जाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कक्षा 6से 12 वीं तक संभागीय आवासीय विद्यालय संचालित है । इस विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आगामी माह जून में आयोजित की जायेगी । संस्था में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा करा सकते है ।

 

मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्यक्रम

मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्यक्रम

मुरैना 29 मई 08/ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 05 सुमावली और 06 मुरैना में फोटो परिचय पत्र से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी हेतु 2 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

              तहसीलदार श्री बी.पी. श्रीवास्तव के अनुसार इस अभियान के अन्तर्गत मुरैना विधान सभा क्षेत्र में 30 मई को मतदान केन्द्र क्रमांक 49 गोपी उ.मा.वि. इस्लामपुरा, 61 दवेरिटी हाई स्कूल, 63 और 66 कन्या लक्ष्मी बाई हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा 76 तूलिका कान्वेंट स्कूल में, 31 मई को 82 और 83 मा.शा.एस.ए.एफ लाईन, 89 तिलहन संघ, तथा 90 और 91 जे.एस. पब्लिक स्कूल में, एक जून को 92 और 95 मदर टेरिसा स्कूल, 97 मा.शा.चम्बल कॉलोनी, 102 वेहड़ कृष्यकरण कार्यालय और 107 बालनिकेतन भवन तथा 2 जून को 111 बाल निकेतन भवन, 118 और 119 आदर्श विद्यालय, तथा 120 और 123 हाई स्कूल नम्बर -2 में मतदाताओं की फोटो ग्राफी की जायेगी ।

              विधानसभा क्षेत्र मुरैना ग्रामीण क्षेत्र में 30 मई को 208 मा.शा. रिठौरा कलां, 212 मा.शा.टीकरी, 214 प्रा.शा.पिपरसेवा, 215 प्रा.शा. उरहाना 194 प्रा.शा.पारौली 195 मा.शा.पारौली, 155 आंगनवाडी भवन धनेला, 156 और 157, मा.शा.धनेला, 205 सचिवालय भवन सिलगिला, 206 पंचायत भवन रिठौरा कलां, 31 मई को 164 पंचायत भवन सेवा, 165 प्रा.शा.सपचौली, 166 मा.शा. जयनगर, 190 प्रा.शा.खाशाराम का पुरा और 192 मा.शा.करौला, एक जून को 10 प्रा.वि.जींगनी, 11 प्रा.शा. इमलिया, 13 प्रा.शा. लालौर, 18 मा.शा. बडोखर और 19 प्रा.शा.बडोखर तथा 2 जून को 196 प्रा.शा.खिलावली, 200 प्रा.शा.मितावली, 201 प्रा.शा.अरदौनी, 202 प्रा.शा. भैसोरा और 204 मा.शा. नौगांव, में मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।

         इसी प्रकार सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 30 मई को मतदान केन्द्र क्रमांक 127 और 130 हायर सेकेण्डरी स्कूल बधपुरा, 145 मा.शा.पचोखरा, 159 प्रा.शा. हांसई मेवदा और 160 आंगनवाडी हांसई, 31 मई को 161 प्रा.शा. मुंगावली, 165 पंचायत भवन मुरैना गांव, 169 पंचायत भवन जौरा खुर्द, 170 स्वराज भवन जौरा खुर्द, और 171 कन्या प्रा.शा.जौरा खुर्द, 1 जून को 172 गोपाल धर्मशाला जौरा खुर्द, 174 प्रा.वि.जौरी और 175 मा.शा.जौरी मतदाताओं के फोटो खींचे जायेंगे ।

 

28 हितग्राहियों को 88 हजार रूपये की मदद

28 हितग्राहियों को 88 हजार रूपये की मदद

मुरैना 29 मई 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह के आदेशानुसार 28 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान मद से 88 हजार 500 रूपये की सहायता मंजूर की है ।

              अम्बाह निवासी श्री भगवान कृष्णशर्मा को बच्चों की शिक्षा हेतु 20 हजार रूपये, सदर बाजार मुरैना निवासी श्रीमती राधा गुप्ता को इलाज हेतु 10 हजार रूपये, दत्तपुरा मुरैना के श्री लक्ष्मीनारायण सोनी और बामौर के श्री विनोद गुप्ता को इलाज हेतु तथा मुरैना के श्री गिर्राज कुलश्रेष्ठ को गरीबी के कारण और रामनगर मुरैना की श्रीमती प्रकाश शर्मा को पुत्र की शिक्षा हेतु पांच-पांच हजार रूपये तथा ग्राम भर्राई खरगपुर के श्री दाताराम को इलाज हेतु ढाई हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है ।

              इसी प्रकार गांधी कॉलोनी मुरैना के श्री राजकुमार श्रीवास्तव, खरगपुर के श्री बाबूसिंह किरार, पुरानी जीन मुरैना के श्री छत्रपाल सिंह प्रजापति करूआ के श्री बोलते शाह ग्राम गडौरा की श्रीमती गीतादेवी गुर्जर को इलाज हेतु, काशीबाबा कॉलोनी मुरैना की श्रीमती रानी नूराबाद की श्रीमती सायरा, सिंगलवस्ती मुरैना के श्री रामचरण जाटव, आमपुरा की श्रीमती बादामी बाई और श्रीमती गणेशवाई को अत्यंत गरीब होने तथा दुर्गादास नगर मुरैना की कुमारी सुमन राठौर, पहाडगढ की कुमारी मनीषा नागर मुरैना के श्री मनीष और गोवरा कॉलोनी मुरैना के श्री अनिल को शिक्षा हेतु दो-दो हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है । गोवरा कॉलोनी मुरैना के श्री अजीत, श्री नीरज, अलापुर जौरा की कुमारी रितु नागर और सिंगलवस्ती जौरा की कुमारी पल्लवी नागर को शिक्षा हेतु जौरी की श्रीमती उर्मिला को इलाज हेतु और जींगनी के श्री गंगा यादव को अत्यंत गरीबी के कारण एक-एक हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है ।