गुरुवार, 3 सितंबर 2009

भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना

भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना

 

Bhopal:Wednesday, September 2, 2009:Updated 18:38IST


 

राज्य शासन ने एक भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा 24राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री जॉन किंग्सली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी पदस्थ किया हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमर सिंह बघेल, अपर कलेक्टर रायसेन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ, श्री आर.आर. वामनकर, अपर कलेक्टर भोपाल को अपर संचालक मण्डी भोपाल, श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर अनूपपुर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन मंत्रालय भोपाल, श्री आर.पी.एस. जादौन, संयुक्त कलेक्टर मुरैना को संयुक्त कलेक्टर उज्जैन, श्री बी.पी.माथुर डिप्टी कलेक्टर गुना को डिप्टी कलेक्टर मुरैना एवं श्री आर.पी.त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर डिण्डोरी को डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली पदस्थ किया गया है। उक्त पदस्थापनाओं के लिये म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग की सहमति ली गई है।

इसी प्रकार श्री मूलचन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ को अपर कलेक्टर अनूपपुर, श्री जे.एस.धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ को अपर कलेक्टर धार, श्री रजनीश श्रीवास्तव अपर कलेक्टर भोपाल के अपर संचालक मण्डी भोपाल के पद पर किये गये स्थानांतरण को निरस्त करने के आदेश जारी किये गये हैं। श्री निसार अहमद, भू-प्रबंधन अधिकारी डिण्डोरी के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश को संशोधित कर अपर कलेक्टर मुरैना और श्री रवि कुमार मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश को संशोधित कर अपर कलेक्टर ग्वालियर, श्री अरुण कुमार तोमर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, श्री भगत सिंह कुलेश, क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन जबलपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट, श्री अजय सिंह गंगवार के विदेश प्रशिक्षण से वापस लौटने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर, श्री रवीन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर होशंगाबाद को अपर कलेक्टर उज्जैन, श्री आशकृत तिवारी अपर कलेक्टर बैतूल के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश को संशोधित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़, श्री राकेश श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार को नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही शासन ने आर.एन. गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट को अपर कलेक्टर रायसेन, श्री योगेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी को अपर कलेक्टर बैतूल, श्री नवीन तिवारी, उपायुक्त (राजस्व) रीवा के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में संशोधन कर संयुक्त कलेक्टर कटनी, श्री एस.एस. त्रिवेदी डिप्टी कलेक्टर अशोक नगर को डिप्टी कलेक्टर श्योपुर, श्री चंपालाल सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर राजगढ़ को डिप्टी कलेक्टर झाबुआ, श्री आर.सी मिश्रा, उपायुक्त (राजस्व) मुरैना को डिप्टी कलेक्टर अशोक नगर एवं श्री सुधीर तारे, भू-अर्जन एवं पुर्नवास अधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी खण्डवा को डिप्टी कलेक्टर इंदौर पदस्थ किया है।

 

 

कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा

मुरैना.. जिला कांग्रेस झुग्गी झोंपडी प्रकोष्ठ ने आवासी शहरी गरीबों की आवास समस्याआें के निराकरण की मांग को लेकर कलेक्टे्रट गेट पर धरना देकर मांगों के निराकरण की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में मुरैना जिले में प्रवासी शहरी गरीब आवासहीनों को राजीव गांधी आवास योजना के तहत पटटे व आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि मुरैना जौरा कैलारस सबलगढ़ बामौर अंबाह पोरसा नगर पालिका क्षेत्र में करीब 5 हजार प्रवासी मजदूरों के पास आवास नही उन्हें उक्त योजना के तहत आवास उपलब्ध कराये जाये। ज्ञापन में बार्ड क्रमांक 14 में की गई वाऊन्ड्री हटाने तथा गरीब दलित वस्तियों में मूलभूत सुविधायें मुहैया कराने की मांग की है। घटना आंदोलन व ज्ञापन देने वालों में-सुरेश डण्डोतिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अब्दुल सलाम, अनवरअली,वीरसिंह धोर्य, चाांदखां  पार्षद, सेबुददीनशाह, अब्बाखां, अल्लाबाबू, अच्छनखांन, शहजादखांन, कमलखां, कल्लू, रााक पटेल, राजकुमार पाठक, मुन्नवरखान, सरीफखां, जाहरमाहौर, राजू जाटव, मुन्नलालजाटव, जल्ला, लियाकत, मासूम खान, सोनेराम, कल्लू, हसना, शोराब, बहादूरखांन, सुनलशास्त्री, अब्दुल रहमान अब्बासी,सब्बीर खां उर्फ मीनू, शीला मण्डेलिया, कृष्णा, कुशवाह, सविता परमार, रूखसाना बेगम, गुडडी परमार, गीता आदिवासिन वन्टी माहौर, सलीमन मानो, नगीना, सुनीताशर्मा, लक्ष्मी, सीमा साक्य, राधाबाई,

 

सी.ई.ओं समय रहते कार्यवाही करता तो बच जाती कृषक की जान - मामला कृषक अचल सिंह की मौत का (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सी.ई.ओं समय रहते कार्यवाही करता तो बच जाती कृषक की जान - मामला कृषक अचल सिंह की मौत का 

मुरैना..राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी आम गरीब व मजदूरों की भलाई के लिये आरंभ की गई मगर योजना के क्रियाव्यवन में अधिकारी व सरपंचों की मनमानी के चलते जान लेवा सावित हो रही हैं।

जिले की पहाडगढ़ जनपद पंचायत के अन्तर्गत आनेवाली ग्राम पंचायत सिगरौली के  मजरा माता का पुरा निवासी राजेश सिकरवार के लिये उक्त योजना अभिशाप वन कर रह गई। इस योजना के अन्तर्गत बनाने वाली सड़क के करण 24 अगस्त 09 को राजेश के सिर से उसके पिता का साया हमेशा के लिये उठ गया।

पहाडगढ़ जनपद पंचायत के सी.ईओ. के घटना के तीन दिन पूर्व मृतक कृषक अंचल सिंह सिकरवार ने एकआवेदन देकर सड़ग निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई थी मगर सीईओ ने आवेदन को रददी की टोकरी में डाल दिया। ओर ग्राम पंचायत के सरपंच ने नरेगा की योजना का रूख अंचल सिंह के खेत की ओर कर दिया जब अंचल सिंह ने सरपंच से रोड निर्माण पर रोक लगाने की मांग की तो सरपंच की ओर से उसे जान से मारने की धमकी मिली। ग्राम पंचायत सरपंच की धमकियों से तंग आकर विकलांग कृषक अंचल ंसिह सिकरवार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक  कृषक ने मरने से पहिले जो सुसाइट नोट लिखा है उसमें अपनी मौत के लिये सरपंच को जिम्मेदार ठहराया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाईट नोट को जप्त कर विवेचना की जा रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच मामले को दबाने के लिये प्रयासरत है।

 

 

टी आई एम.पी. शर्मा ने पदभार संभाला (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

टी आई एम.पी. शर्मा ने पदभार संभाला

सवलगढ (मुरेना ) नवागत नगर निरीक्षक श्री एम पी शर्मा ने बत दिवस अपना पदभार संभाल  लिया शर्मा इन्द्रगंज थाना ग्वालियर से स्थानांतरित होकर आये है। शर्मा की पदस्थापना आर सी शर्मा की स्थान पर की गई जिनका श्योपुर तबादला हो चुका है। जिसके चलते सवलगढ थाने में नगर निरीक्षक की कुर्सी पिछले 15 दिन से खाली थी। नवागत टी  आई श्री शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया।

 

होटल पर बलबा चार घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

होटल पर बलबा चार घायल

मुरेना...कैलारस में एक होटल पर खाना खाने को लेकर हुए झगडे में चार लोग घायल हो  गये पुलिस ने  हमलावरों के खिलाफ मारपीट व बलबा की धाराओं के तहत मामला  कायम  कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से  घटना के सम्बन्ध में मिली  जानकारी के अनुसार गत दिवस कैलारस में छोटे के होटल पर खाना खाने को लेकर हुए झगडे में हमलावर रवीन्द्र देवेन्द्र सिकरवार सत्यनारायण त्यागी रामभजन भदौरिया सुरेश त्यागी  आदि ने एक राय होकर लाठी फरसा व बंदूक के बटों से  हमला कर राकेश शिवहरे रामस्वरूप हरी केशव आदि को घायल कर दिया घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल कराया  गया है। पुलिस ने कमला गंज शिवपुरी  निवासी राकेश शिवहरे की शिकायत पर हमलावरों के बिरूद्ध धारा294,324,506वी 147,148,149 आईपीसी का मामला कायम कर लिया है।

 

बाईक की खातिर ली पूजा की जान ::जांच के बाद दहेज हत्या का मामला कायम ::(दैनिक मध्‍यराज्‍य)

बाईक की खातिर ली पूजा की जान ::जांच के बाद दहेज हत्या का मामला कायम ::

मुरैना..बाईक की खतिर दहेज लोभी ससुराल जनों ने पूजा नामक युवती  की जान ले ली  पुलिस ने मर्ग जांच के बाद दहेज हत्या का मामला कायम  कर  लिया है। घटना जौरा की है।

पुलिस के अनुसार जौरा कस्वे के रामनगर की गली नम्बर एक में रहने वाली पूजा पत्नी बिष्णू वर्मा उम्र 22 बर्ष की 16 जुलाई 09 को संदिग्ध मौत होने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग  कायम कर मौत के कारणों की  जांच शुरू की गई एसडीओपी जौरा द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि पूजा का पति और उसके परिजनों द्वारा पूजा को बाईक लाने के लिये आये  दिन प्रताडित किया  जाता था प्रताडना से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया।

पुलिस ने जांच  बाद रामनगर जौरा निवासी बिष्णु और रेणू वर्मा के बिरूद्ध धारा 498304वी34 तथा 34  दहेज एक्ट का  मामला कायम  कर  लिया है।

 

खार नाले में मिला नवजात शिशु का शव (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

खार नाले में मिला नवजात शिशु का शव

सवलगढ (मुरेना )स्थानीय खार नाले से पुलिस ने अज्ञात नवजात शिशु के शव को  बरामद कर अज्ञात  महिला के बिरूद्ध मामला कायम  कर  लिया। पुलिस के अनुसार खार नाला पुलिया के पास नाले में सुवह एक नवजात शिशु का शव पडा दिखाई दिया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नवजात कन्या के शव को नाले से बाहर निकाल कर पी.एम. के लिये अस्पताल  भेजा तथा मामला कायम कर प्रकरण को बिबेचना में लिया गया है।