शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2012

सचिवों द्वारा कार्य नहीं करने पर कमिश्नर ने दिखाई नाराजगी

मुरैना | 18-अक्तूबर-2012   ग्राम पंचायत के सचिवों द्वारा ग्राम पंचायतों के बुनियादी कार्यों में रूची नहीं लेने, साफ सफाई जैसे कार्यों को भी नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने बडोखर स्कूल के पास भरे गन्दे पानीऔर नाले की सफाई नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी और जनपद सीईओ पर भी नाराजगी व्यक्त की। इसी तरह मुडियाखेडा के पास जगह जगह वने घूरे, नाले की सफाई नहीं होने पर मुडिया खेडा छात्रावास एवं स्कूल की पुताई नहीं होने पर भी आपत्ति व्यक्त की। मौके पर कमिश्नर ने छात्रावास के निरीक्षण के निर्देश एसडीएम श्री कम्ठान को दिये। संकुल केन्द्र शा. हाई स्कूल जींगनी के मेन्टीनेश कराने, भवन की पुताई आदि के निर्देश भी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिये।

96 ग्राम पंचायतों के खातों में 97 लाख रूपये जमा करायें

मुरैना | 18-अक्तूबर-2012   महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों पर लगे मजदूरों को समय पर उनकी मजदूरी का भुगतान कराने के लिए जिला पंचायत द्वारा 96 ग्राम पंचायतों के खातों में 97 लाख रूपये जमा कराने की स्वीकृति कलेक्टर श्री डी.डी. अग्रवाल द्वारा जारी की गई है।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक 23 लाख रूपये पहाडगढ जनपद पंचायत की 23 ग्राम पंचायतों के खातों मे जमा कराये गए है। जौरा और कैलारस जनपद की 20-20 ग्राम पंचायतों के खातों में 20-20 लाख रूपये, सबलगढ की 16 ग्राम पंचायतों में 16 लाख रूपये, अम्बाह जनपद पंचायत की 7 ग्राम पंचायतों के खातों में 7 लाख रूपये, पोरसा जनपद की एक ग्राम पंचायत के खातों में 2 लाख रूपये और मुरैना जनपद की 9 ग्राम पंचायतों के खातों में 9 लाख रूपये, जमा कराये गए है।

जनप्रतिनिधियों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील

मुरैना | 18-अक्तूबर-2012  चम्बल संभाग के कमिश्नर श्री ए.के. शिवहरे ने आज मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के निरीक्षण के दौरान ही अम्बाह के रेस्ट हाउस पर विभिन्न राजनैतिक जन प्रतिनिधियों की बैठक में सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होने मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची पूरी तरह सही सत्य प्रकाशित हो। कोई मतदाता सूची से संबंधित न रह जाये इसके लिए वे पूरा सहयोग संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ को करे। उन्होने कहा कि हर बीएलओं को उनके मतदाता केन्द्र के मतदाताओं के यहां डोर टू डोर संपर्क करके जानकारियां एकत्रित करने को कहा गया है। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन। अक्टूबर को किया जा चुका है। सभी राजनैतिक प्रतिनिधि इन सूचियों का अवलोकन करके मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूरी मदद करें ताकि मतदाता सूची पूरी तरह से सही वन सके। उन्होने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर फार्म 6-7-8 पर्याप्त उपलब्ध कराये गए है। मतदाता सूची में कोई पृविष्टि जैसे नाम उम्र , फोटो इत्यादि में त्रुटि है तो फार्म 8 भरकर त्रुटि सुधरवाई जा सकती है। इसी प्रकार जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल है उनमें से यदि किसी मतदाता ने अपना स्थान, विधान सभा, शहर , जिला बदल लिया है तो ऐसे मतदाता को पुराने स्थान से नाम हटाने के लिए फार्म नम्बर 7 तथा नवीन स्थान पर नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 भरकर देना होगा। कमिश्नर ने कहा कि यह 31 अक्टूबर 2012 तक चलेगा इस दौरान मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त बीएलओ अपने मतदान केन्द्र पर कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करने की कार्यवाही करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल है और उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके परिवार वाले या मोहल्लावाले इस आशय की जानकारी बीएलओ का जरूर दें। कमिश्नर ने कहा कि बूथलेवल अधिकारी राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ एजेन्ट के साथ 21 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इस विशेष अभियान के समय प्राप्त होने वाले दावे आपत्तियां बीएलओ को उपलब्ध कराई जाये। दावे आपत्तियों का निराकरण संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 1 दिसम्बर 2012 तक किया जायेगा। अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 5 जनवरी 2013 को होगा।
    मौके पर जन प्रतिनिधियों द्वारा बीएलओ द्वारा अपने मतदान केन्द्र पर नियमित नहीं बैठने, कई वार आवेदन भरकर देने के पश्चात भी कोई कार्यवाही मतदाता सूची में नहीं होने तथा मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त स्टेशनरी फार्म उपलब्ध नहीं होने की स्थिति से कमिश्नर को अवगत कराया। इस पर कमिश्नर ने संबंधित एसडीएम, तहसीलदार को कड़े निर्देश दिये कि किसी भी मतदान केन्द्र से यह शिकायत प्राप्त नहीं होना चाहिए। उन्होने कहा कि बीएलओ के कार्यों के नियमित निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षकों की बैठक आज ही आयोजित करके उन्हें कड़े निर्देश जारी किये जावे। जिन केन्द्रों पर फार्म एवं स्टेशनरी की कमी है वह तत्काल भिजवाएं और सभी बीएलओं को उनके कर्तव्यों बोध कराने के लिए मार्गदर्शिका का आदेश उन तक जरूर पहुंचाये। सभी बीएलओं डोर टू डोर पंजी संधारित करे तथा प्रतिदिन की गई कार्यवाही संपर्क की जानकारी पंजी में रहे।

औचक निरीक्षण में सुर्जमा स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया , डाक्टर व एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

मुरैना | 18-अक्तूबर-2012  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.जी.एस. राजपूत ने गत दिवस प्राथमिक केन्द्र सुर्जमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतान बंद पाया गया। अस्पताल में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डा. निखिल जैन, ए.एन.एम. कु. लक्ष्मी मधुरिया अनुपस्थित पोय जाने पर संबंधित को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है।

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2012

ग्राम पंचायतो के एनआरईजीएस खाते में राशि जारी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की मांग के आधार पर जिले की जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल और विजयपुर की 34 ग्राम पंचायतों के खातों में 97 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
      जिला पंचातय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचपी वर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत श्योपुर के क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतो के एन.आर.ई.जी. खातों में 25 लाख रूपये, कराहल के क्षेत्र की 06 ग्राम पंचायत के एन.आर.ई.जी. खाते में 16 लाख रूपये और विजयपुर के क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायत के एन.आर.ई.जी. खाते में 56 लाख रूपये की राशि जारी कर दी गई है।

पंच-परमेश्वर योजना का लाभ सीधा ग्राम की जनता को - नरेन्द्र सिंह तोमर - 13 हजार से अधिक हितग्राहियों को करीवन 20 करोड की सौगात

श्योपुर क्षेत्र के सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि म.प्र. की सरकार द्वारा ग्राम विकास की दिशा में पंच-परमेश्वर योजना प्रारंभ की है। जिसका लाभ ग्राम पंचायतों के माध्यम से सीधा ग्राम की जनता को मिलेगा। साथ ही श्योपुर जनपद क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों 13 हजार 607 को 19 करोड़ 99 लाख 97 हजार 861 रूपये की सौगात अन्त्योदय मेला के माध्यम से दी गई है। वे आज जिला मुख्यालय श्योपुर के स्टेडियम परिसर में पंच-परमेश्वर योजना के शुभारंभ और अन्त्योदय मेला आयोजन समारोह को  सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, राज्य मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री के.एल. अग्रवाल, प्रदेश के वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल मेवरा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डीवाई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, जिला अन्त्योदय समिति के उपाध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता, नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती मीरा-रमेश गर्ग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रसाल बाई,  जिला गौपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री कैलाशनारायण गुप्ता, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री जीवन लाल मीणा, बडौदा के डॉ. गोपाल आचार्य, कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील, पुलिस अधीक्षक श्री एमएस सिकरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री निसार अहमद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा, पार्टीपदाधिकारी श्री मूलचन्द रावत, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्री रामलखन खेड़ली, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के पदाधिकारी, पत्रकार, विभागीय अधिकारियों सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन, हितग्राही, और नागरिक उपस्थित थे।
सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान, गरीबों की भलाई की दिषा निरंतर काम कर रहे है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा पंच-परमेश्वर योजना के माध्यम से सरपंचों को गांव के विकास के लिए चैक पावर दिये गये है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी विकास खण्डों पर खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला लगाने की व्यवस्था दी है। उन्होने कहा कि गरीबों को आफिसों के चक्कर नहीं लगाना पडे, इसके लिए हमने तय किया है कि अधिकारी /कर्मचारी स्वयं गांव में पहुंचे और वहीं पर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि श्योपुर क्षेत्र के ग्राम कलारना और जाटखेडा में दो विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत किये गये है। जिन पर 1 करोड 80 लाख रूपये व्यय किये जावेगे। उन्होने कहा कि श्योपुर खातोली और श्योपुर कुहांजापुर मार्ग स्वीकृत किये जा चुके है। जिनके टेन्डर भी हो चुके है। उन्होने कहा कि कोटा बैराज से चम्बल दाहिनी मुख्य नहर में रवी फसलो के लिए पानी दिया जा रहा है। यह पानी मुरैना-भिण्ड क्षेत्र के छोटे कुलाबों तक पुहंच चुका है। सांसद श्री तोमर ने सरपंच जैदा श्री धारा सिंह को 4 लाख 84 हजार रूपये, सरपंच तुलसेफ श्रीमती कैलाशी बाई को 1 लाख 51 हजार रूपये की राशि के चैक प्रदान किये ।
प्रभारी मंत्री श्री के.एल. अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि पंच-परमेश्वर योजना की शुरूआत श्योपुर जिले में आज से की जा चुकी है। जिसके माध्यम से सरपंचों को पांच लाख रूपये लेकर 20 लाख रूपये तक की राशि पंचायतों की जनसंख्या के मान से प्रदान की गई है। उन्होन कहा कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ की गई यह योजना ग्राम विकास मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने कहा कि ग्रामीणों को योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए अन्त्योदय मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिनसे अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति ग्रामी णों को मिलेगी। उन्होने कहाकि फेरी वालो की पंचायत मे उनके लिए कई फैसले मुख्यमंत्री जी द्वारा लिए गये है। साथ ही लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम, बेटी बचाओ अभियान, स्पर्श अभियान, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना, मुख्यमंत्री आवास मिलन, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सडक योजना आदि के माध्यम से सीधा जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि प्रदेश की सरकार 5 किमी की परिधि में हाईस्कूल खोलने की दिशा में काम कर रही है। जिससे ऐसे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढने की सुविधा मिल सकेगी।
प्रदेश के वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री बाबू लाल मेवरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान गरीवों के कल्याण की दिशा में काम कर रहे हैं । जिसके तहत मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, कर्मकार मण्डल और अन्य विभागों में संचालित हितग्राही मूलक योजना के माध्यम से पात्र लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही गरीब लोगों के बेटा- बेटियों को छात्रवृति देने की सुविधा दी गई है। दीन दुखियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिये अनेक अवसर दिये जा रहे है। उन्होने ने कहा कि गरीबों के उपचार के लिए अन्त्योदय उपचार योजना संचालित है। जिसके तहत 20 हजार रूपये तक का निःशुल्क उपचार इस योजना के अंतर्गत कराने की सुविधा दी गई है।
पूर्व विधायक श्री दुर्गा लाल विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार गरीवों को योजनाओं का लाभदिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जिसके तहत पंच परमेश्वर योजना प्रारंभ की गई है। साथ ही खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो तक लाभ पहुचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा गराबों को कई प्रकार की सुविधा देकर अन्धेरे से उजाले की ओर लाने के प्रयास कर रहे है। साथ ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करते हुए उनके उद्धार की दिशा में कामों को आगे बढा रहे है।
कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने इस अवसर पर पंच परमेश्वर योजना के बारे में अवगत कराते हुए बताया के श्योपुर क्षेत्र के लोगो  को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1674 हितग्राहियों को 5 करोड 68 लाख 52 हजार 337 रूपये, सहकारिता विभाग के 1702 हितग्राहियों को 11 करोड 50 लाख 14 हजार 461 रूपये, आदिम जाति कल्याण विभाग के 300 हितग्राहियों को 60 लाख रूपये, एमपीआरएलपी के 28 हितग्राहियों को 4 लाख 87 हजार 500 रूपये, उद्यानिकी विभाग के 6493 हितग्राहियों को 43 लाख 47 हजार 311 रूपये, महिला एवं बाल विकास विभाग के 1452 हितग्राहियों को 86 लाख 62 हजार रूपये, कृषि विभाग के 73 हितग्राहियों को 9 लाख 41 हजार 950 रूपये, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के 8 हितग्राहियों को 4 लाख 5 हजार रूपये, सामाजिक न्याय विभाग के 1 हितग्राहियों को 50 हजार रूपये का लाभ दिया गया है।
इसी प्रकार जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति के 62 हितग्राहियों को 13 लाख रूपये, नगरीय प्रशासन के 70 हितग्राहियों को 12 लाख 59 हजार 450 रूपये, पशु चिकित्सा विभाग के 89 हितग्राहियों को 28 लाख 8 हजार 52 रूपये, शिक्षा विभाग के 21 हितग्राहियों को 12 हजार 500 रूपये, श्रम विभाग 96 हितग्राहियों को 1 लाख 16 हजार रूपये, उद्यमिता विकास के 163 हितग्राहियों को 1 लाख 53 हजार 300 रूपये और राजस्व विभाग के माध्यम से 545 हितग्राहियों को पट्टे प्रदान कर, इस प्रकार कुल 13 हजार 607 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 19 करोड 99 लाख 97 हजार 861 रूपये का लाभ दिया गया है।
अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में  पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर, शुभारंभर किया। इसके उपरांत वन्देमातरम् का गायन अतिथियों द्वारा किया गया। खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला का संचालन समाज सेवी एवं पत्रकार श्री कैलाश पाराशर ने किया। अंत में आभार श्योपुर एसडीएम श्री महीप तेजस्वी द्वारा सभी के प्रति प्रदर्शित किया।

विमुक्त घुमक्कड़ जाति अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

आयुक्त आदिवासी विकास म.प्र भोपाल के निर्देशानुसार म.प्र. विमुक्त जाति, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ अनुदान योजना नियम 2010 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर इन वर्गो के बेरोजगार युवक व्यक्तियों को बैंक के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अधिकतम एक लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
         सहायक आयुक्त आजाका श्री आरएस परिहार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऋण राशि का 50 प्रतिशत या अधिकतम 10 हजार रूपये तक का अनुदान दिया जावेगा। शेष ऋण राशि हितग्राही को किश्तों में चुकानी होगी। आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2012 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय श्योपुर से कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।