मंगलवार, 21 जुलाई 2009

अम्बाह में टी.ब्ही.एस.शो रूम का शुम्भारंभ (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

अम्बाह में टी.ब्ही.एस.शो रूम का शुम्भारंभ

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..अम्बाह नगर में भाजपा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीस सिकरवार ने टीव्हीएस मोटर साईकिल के नवीन शौरूम का श्रीकृष्ण मोटर्स नाम से मुरैना रोड़ पर शुभारम्भ किया इस  अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष रामनरेश शर्मा, सूबेदारसिंह रजौधा,विक्रमसिंह तोमर, प्रदीप शर्मा, श्रीकृष्ण भदौरिया, कवीन्द्र सिंह तोमर, कैलाशनारायण शर्मा विनोद सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।

 

भदौरिया भाजपा युवामोर्चा के नगर महामंत्री बने (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

भदौरिया भाजपा युवामोर्चा के नगर महामंत्री बने

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) अम्बाह.मुरैना.. भारतीय जनता युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनरेश शर्मा की अनुंशशा पर भारतीय जनता युवामोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के द्वारा दीप्तराज सिंह भदौरिया को भारतीय जनता युवामोर्चा नगर अंम्बाह का महामंत्री नियुक्त किया गया हैं।

 

गरीबों की नि:शुक्ल पैरवी भी करेगा संगठन , कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की बैठक आयोजित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

गरीबों की नि:शुक्ल पैरवी भी करेगा संगठन , कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की बैठक आयोजित

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिला कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की जिला कार्यकारिणी,ब्लांक अध्यक्षगण एवं कांग्रेस विचारधारा के अभिभाषकगणों की एक बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राघुराज सिंह कंषाना के आवास पर सपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमर सक्सैना एडवोकेट ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने पूर्व विधि प्रकोष्ठ के संक्षिप्त दायरे से निकाल कर संगठन को विधि एवं मानवाधिकार विभाग का रूप देकर इसे अधिक व्यापकता दी है। अब संगठन पर दोहरे दायित्व के साथ ही अधिक जुम्मेवारियां है। तदानुसार न्यायिक क्षेत्र की प्रत्येक यूनिट पर न्यायमित्र व मनवाधिकार कार्यकर्ता की नियुकित की जायेगी। व गरीबों की नि:शुक्ल पैरवी हेतु पार्टी अधिवक्ताओं सौंपे जायेगें।

बैठक में विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महामंत्री रविप्रतापसिंह भदौरिया, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजकुमार बंसल एवं जिला   अध्यक्ष महेन्द्र जैन जिला पंचायत अध्यक्ष रघुराजसिंह कंषाना,जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मोहनचन्द्र बादिल पूर्व अध्यक्ष हरीसिंह सिकरवार एडवोकेट, उपाध्यक्ष छविराम उपाध्याय,सचिव जयनारायण सिंह तोमर पूर्व ए.डी. जे नत्थीलाल जाटव पूर्व जीपी दीनदयाल शर्मा शहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, गिर्राज डण्डोतिया ग्रामीण जिला एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह सिकरवार, महिला कांग्रेस श्रीमती शोभाशिवहरे,सहित शहर ब्लांक अध्यक्ष श्रीमती उमातोमर एवं अधिवक्ता पदाधिकारी रामचन्द्र सिंह तोमर, संदीप शर्मा, हरीशंकर शर्मा,नबाब खां राजेश चौहान, राजेश परमार, धर्मवीर सिंह भदौरिया, अजीत सिंह सिकरवार, मुन्नालाल  डण्डोतिया दधिराम सिंह तोमर, सियाराम कुलश्रेष्ठ अशोक कुलश्रेष्ठ जगदीश प्रसाद जिला कांग्रेस प्रवक्ता कौशल पंडित सहित व वरिष्ट पार्टी पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हुये कार्यक्रम का संचालन श्री धमेन्द्र जैन एडवोकेट उपाध्यक्ष जिला विधि एवं मानवाधिकार विभाग द्वारा किया गया।

 

महुआ में दलित युवक की हत्या :::हत्यारे अज्ञात,मामला कायम::(दैनिक मध्‍यराज्‍य)

महुआ में दलित युवक की हत्या :::हत्यारे अज्ञात,मामला कायम::

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) महुआ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा में ण्क दलित युवकी की हत्या करदी  गईपुलि ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है और मर्ग जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के बिरूद्ध हत्या का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गणेशपुरा महुआ में रहने वाले पातीराम पुत्रचेतराम सखवार उम्र 35 बर्ष बीती रात को घर के सामने अकेला सो रहा था सुवह वह म्त पडा मिला उसके शरीर और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर मेडीकल परीक्षण हेतु अंबाह अस्पताल भेज दिया और मग्र जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के बिरूद्ध हत्या का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी और हत्या की बजह का पता लगाया जा रहा है। शव को मेडीकल परीक्षण के बाद आज म्तक के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आशा ब्यक्त की है कि बह इस अंधे कत्ल की गत्थी को शीघ्र हल कर लेगी।

 

पति से झगड़ कर घर से भागी युवती सामूहिक बलात्कार का शिकार, ::गंजबासौदा की युवती को जौरा में किया बरामद (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पति से झगड़ कर घर से भागी युवती सामूहिक बलात्कार का शिकार, ::गंजबासौदा की युवती को जौरा में किया बरामद:::

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) पति से झगड़ कर घर से भागी एक युवती के साथ जौरा में सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना का समाचार है पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है। पीडिता गंज बासौदा की रहने वाली है।

पुलिस सूत्रों से घटना के सम्वन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बिदिशा जिले के गंजबासौदा से अपने पति के साथ हुए झगडे के बाद मामा के घर के लिये ट्रेन से रवाना हुई मिथलेश नामक 26 बर्षीय युवती को गत दिवस जौरा थाना पुलिस ने बरामद किया कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती ग्वालियर स्टेशन पर उतरी थी जहां पर उसकी मुलाकात ग्राम वूढ सिरथरा निवासी मांगी जाटव श्रीया महाराज व बंटी जाटव से हो गई उक्त लोगों ने युवती को उसके घर पहुंचाने का झांसा देकर अपनी गाड़ी में बिठा कर जौरा ले आये और मांगी जाटव के घर पर बंधक बनाकर उसे डराधमका कर युवती के साथ आरोपिओं ने बारी बारी से बलात्कार किया उक्त आरोपियों के चंगुल से मुक्त हुई मिथलेश पत्नी सूरज दांगी गंजबासौदा बिदिशा की शिकायत पर पुलिस ने  आरोपियों के बिरूद्ध धारा 376,366 ,342,506वी का मामला कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे है तथा युवती के परिजनों को भी सूचना देदी गई।

 

बेस्‍ट कलेक्‍टर्स, सुशासन भाग-1 फिल्‍म पर एक सवाल का उत्‍तर

बेस्‍ट कलेक्‍टर्स, सुशासन भाग-1 फिल्‍म पर एक सवाल का उत्‍तर

मुरैना / ग्‍वालियर 21 जुलाई 09, पिछले दिनों ग्‍वालियर टाइम्‍स द्वारा नेशनल नोबलयूथ अकादमी के सहयोग से जारी की गयी फिल्‍म बेस्‍ट कलेक्‍टर्स, सुशासन भाग-1 पर हमें कई सुझाव व सवाल प्राप्‍त हुये हैं जिसमें हम श्री देवेन्‍द्र सिंह चौहान द्वारा हमारी फेसबुक प्रोफाइल पर चल रही फिल्‍म पर की गयी टिप्‍पणी का उत्‍तर देना हमें आवश्‍यक प्रतीत हुआ है, हम यहॉं इसका सम्‍यक उत्‍तर दे रहे हैं-

उनकी टिप्‍पणी इस प्रकार है –

 

Devendra ने आपके लिंक के बारे में टिप्पणी की:

तोमर साहब मेरी जानकारी में तो मुरेना के जिलाधीश श्री राधेश्याम जुलानिया, ग्वालियर के जिलाधीश श्री विजय सिंह तथा श्री राकेश साहनी आयुक्त की उत्कृष्ट कार्य प्रणाली की चर्चा आम थी!:

 

हमारा उत्‍तर यह है-

प्रिय देवेन्‍द्र जी,

               हमने अपनी फिल्‍म के लिये अधिकारीयों का चयन करते वक्‍त कुछ मानदण्‍ड निर्धारित किये थे जिसमें केवल पिछले कुछ वर्षों में पदस्‍थ रहे (पिछले दस साल के भीतर) अधिकारीयों को इसमें शामिल करने का यत्‍न किया था तथा प्रशासनिक सक्रियता, लोकतांत्रिक अवधारणा की अनुकूलता, संवेदनशीलता, सजगता, मुस्‍तैदी, प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाहीयां,, सहायता कार्यवाहीयां, जनोन्‍मुखी प्रशासन, जन निकटता, रचनात्‍मक गतिविधियां, रचनात्‍मक कार्य, जन सुनवाई, फरियादी को फौरी राहत, सुरक्षा, विनम्रता, जनसंपर्क आदि ऐसे करीब 58 बिन्‍दु तय किये थे ।

जिसके अनुसार हमने प्रयास किया था, तथा आपके द्वारा तथा अन्‍य कई लोगों द्वारा प्रषित सुझावों पर हम बराबर पुनिरीक्षण कर रहे हैं, और हम आप सबसे लगभग पूरी तरह सहमत भी हैं, तत्‍कालीन ग्‍वालियर कलेक्‍टर श्री विजय सिंह के सम्‍पूर्ण कार्यकाल में मै स्‍वयं ही ग्‍वालियर रहा हूँ और उनका सारा कार्य मैंने स्‍वयं देखा है, और तत्‍कालीन ग्‍वालियर आयुक्‍त श्री राकेश साहनह व तकलीन कलेक्‍टर श्री विजय सिंह का नाम इसमें होना चाहिये मैं सहमत हूँ, इस फिल्‍म के आगे आने वाले किसी भी भाग में ये श्रेष्‍ठ अधिकारी अवश्‍य उल्‍लेखित होंगें । इन दोनों को नाम कई लोगों ने सुझाया भी है और मै स्‍वयं दोनों का कार्यकाल खुद देख भी चुका हूँ । मैं सहमत हूँ , इन्‍हें अवश्‍य उल्‍लेख व सम्‍मान प्राप्‍त होना चाहिये यो दोनों ही प्रेरणास्‍पद अधिकारी हैं । अगली फिल्‍मों के लिये इन्‍हें बेहिचक शामिल कर लिया गया है । चूंकि इसी सुशासन श्रंखला फिल्म में श्रेष्‍ठ राजनीतिज्ञों और श्रेष्‍ठ छोटे अधिकारीयों व कर्मचारीयों के भाग भी शामिल हैं अत: किस भाग में पुन: आई.ए.एस. श्रेणी के अधिकारी होंगें यह क्रम की बात है ।

तत्‍कालीन मुरैना कलेक्‍टर श्री राधेश्‍याम जुलानिया का कार्यकाल किंचिंत विवादास्‍पद रहा है, उनका आधा कार्यकाल किसी और प्रकार का तथा आधा कार्यकाल किसी और प्रकार का रहा है , उनका पूरा कार्यकाल भी मैंने स्‍वयं मुरैना में रह कर देखा है और कई साक्ष्‍य ऐसे उपलब्‍ध हैं जो कि उनके सारे कार्यकाल में से आधे कार्यकाल पर भारी विवाद पैदा कर सकते हैं , फिर रचनात्‍मक कार्यों का अभाव, विध्‍वंसात्‍मक व विनाशात्‍मक प्रशासन, लोकतंत्र , वैधानिकता, पारदर्शिता आदि कई चीजों का अभाव रहा है, उनके द्वारा लिखे गये व किये गये कई विरोधाभासी कार्यों के साक्ष्‍य भी हमारे पास हैं । और भी कई चीजें उन्‍हें हमारे मानदण्‍डों पर फिट नहीं करतीं, अत: फिलहाल श्री जुलानिया का नाम इस फिल्‍म में शामिल कर पाने में हम असमर्थ हैं, श्‍योपुर के वर्तमान कलेक्‍टर श्री एस.एन. रूपला को भी इन्‍हीं मानदण्‍डों के आधार पर हम अगली फिल्‍मों में शामिल कर रहे हैं वे पूरी तरह उपयुक्‍त अधिकारी हैं ।

मुरैना कलेक्‍टर श्री एम.के. अग्रवाल का नाम कई लोगों द्वारा सुझाया गया है , इसी प्रकार डॉं. मनोहर अगनानी का नाम भी कुछ लोगों द्वारा सुझाया गया है , यह दोनों नाम अभी विचार में हैं और मानदण्‍डों पर परीक्षाणाधीन है ।

एक मित्र द्वारा फिल्‍म को तुलनात्‍मक रूप में प्रस्‍तुत करने की सलाह दी है, यानि कम्‍परेटिव रूप में , यह सलाह भी विचाराधीन है ।     

सोमवार, 20 जुलाई 2009

भगवान श्री महाकालेश्वर की द्वितीय सवारी आज नगर भ्रमण पर निकलेगी

भगवान श्री महाकालेश्वर की द्वितीय सवारी आज नगर भ्रमण पर निकलेगी

Ujjain:Sunday, July 19, 2009

श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की निकलने वाली सवारियों के क्रम में श्रावण मास की द्वितीय सवारी सोमवार 20 जुलाई को शाम 4 बजे परम्परागत मार्ग से होते हुए निकलेगी। भगवान श्री महाकाल भगवान अपनी प्रजा का हाल जानने के लिये आज निकलेंगे।

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर आज शाम 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्री महाकाल मन्दिर से श्री महाकाल भगवान के मुखौटे का पूजन-अर्चन कर अपने निर्धारित समय से निकल कर परम्परागत मार्गों से होते हुए रामघाट पहुँचेगी। रामघाट पर भगवान श्री महाकाल का पूजन-अर्चन होगा। इसके पश्चात् सवारी पुन: अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँचेगी। इसी तरह भगवान श्री महाकालेश्वर की तृतीय सवारी सोमवार 27 जुलाई, चतुर्थ सवारी सोमवार 3 अगस्त, पंचम सवारी सोमवार 10 अगस्त तथा षष्टम शाही सवारी सोमवार 17 अगस्त को निकलेगी।