सोमवार, 22 जून 2009

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन ने विस्मिल को याद किया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन ने विस्मिल को याद किया

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन कार्यालय सिकरवारीबाजार मुरैना में गत दिवस श्री बाबूलाल शर्मा अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन की अध्यक्षता में एक मिटिंग आयोजित की गई। जिसमें शर्मा ने काकोरी कांड के अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल के जन्मदिन पर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं दोनो शहीदों को भावभीनी श्रंदाजली अर्पित की इस मिटिंग में स्वंतत्रता संग्राम सैनानी संगठन के कार्यवारी अध्यक्ष श्री मनीराम गुप्ता मंहामंत्री गुलजारीलाल नंदा, उपाध्यक्ष मुंशी बाबूलाल जैन, गिरवरलाल सविता, असगर अली, रामकुमार पाठक,बालमुकुन्द भदौरिया, मांगीलाल गुप्ता आदि के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रक्षपाल सिंह तोमर जब्बार बक्श कुर्रेशी,रघुवरदयाल वर्मा, राधेश्याम सेनानी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कलोनी में स्थित पं. रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति पर सुबह 8 बजे माल्यार्पण किया।

 

उद्योगपतियों को चम्बल से खदेड़ने हेतु 30 को चम्बल बीहड़ रैली जौरा में: सूबेदार (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

उद्योगपतियों को चम्बल से खदेड़ने हेतु 30 को चम्बल बीहड़ रैली जौरा में: सूबेदार

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सूबेदार सिंह पूर्व विद्यायक संघर्ष संचालक चम्बल घाटी संघर्षसमिति मुरैना ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गत सितम्बर से चम्बल बेहड़ भूमि से उद्योगपतियों को खदेड़ने तथा उनको दिये गये पट्टे निरस्त कराने हेतु चम्बल घार्टी में आदोलन चल रहा है।

उसी आंदोलन की कड़ी में आंदोलन को तेज करने हेतु दिनांक 14 जून क ो ग्राम चिन्नोनी में एक विराट केवट एवं किसान सम्मेलन सम्पन्न हुआ तथा सम्मेलन में आंदोलन को तेज करने का निर्णय किया गया।

उन्होने कहा कि भाजपा एक तरफ किसानों की पार्टी कहती है तथा दूसरी ओर उद्योग पत्तियों को चम्बल बेहड़ भूमि उद्योगपतियों को दे दी है। तथा शेष बची हुई भूमि भी उद्योगपतियों को दी जा रही है। दूसरी तरफ चम्बल घाटी के नौजवान बेरोजगार है उसके हाथ खाली हैं खाली हाथ कानून व्यवस्था को खतरा पैदा  कर सकते है वैसे चम्बल बेहड भूमि हमारे  पूर्वजो की है इस कारण पहला हक हमारा बनता है उद्योगपति धन कमाने लालच में पुराने चामुण्ड मंदिरा को तोड़ रहे है तथा पुराने किले आदि के स्वरूप को भी बदल रहे है इस कारण चम्बल घाटी में हाहाकार मचा हुआ है तथा जनता एवं नौजवान में खासकर असंतोष व्याप्त है चम्बल बेहड़ भूमि के अलावा अन्य नदियों तथा पहाड़ो की भूमि को भी पूरे मध्यप्रदेश व वहुराष्ट्रीय कम्पनीयों को दी जा रही है।

उपरोक्त सभी सवालों को लेकर दिनांक 30 जून 2009 को मंगलवार दोपहर 12 बजे चम्बल घाटी संघर्ष समिति द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया है रैली मई कुआ के पास एकत्रित होगी जो आमसभा में बदल जावेगी आमसभा के बाद भारत सरकार, राज्यपाल महोदय म.प्र. शासन भोपाल मुख्यमंत्री महो. म.प्र. भोपाल एवं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया व श्री कमलनाथ केन्द्रीय मंत्रीयों के नाम  कलेक्टर  महोदय के माध्यम से ज्ञापन दिये जावेगे।

श्री सिंह ने अंत में कहा है कि इस रैली के प्रमुख अतिथि रामनिवास रावत विधायक विजयपुर एवं पूर्वमंत्री म.प्र. शासन एवं श्री इब्राहीम कुर्रेशी पूर्व मंत्री म.प्र. शासन, करन सिंह जैन एडवोकेट मुरैना,रक्षपाल सिंह तोमर एडवोकेट मुरैना, बनवारीलाल शर्मा जापथाप, मुन्नालाल डण्डोतिया,सोवरनसिंह सिकरवार गुर्जा होगे ।

 

पेन्शर्स एसो. द्वारा न्याय सप्ताह का आयोजन (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पेन्शर्स एसो. द्वारा न्याय सप्ताह का आयोजन

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) राज्यशासन द्वारा म.प्र. के पेन्सनरों के प्रति दिये जा रहे अन्याय व अत्याचार के प्रतिकार के लिये एसोसियोसन द्वारा दिनांक 22 मई09 को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर मुरैना को दिया जायेगा। अध्यक्ष श्री गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में 26 मई09को एक  धरना कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने दिया जावेगा। एसोसियेशन के सभी पदाधिकारीयों से जिले के एभी पेन्शरों से पुरजोर अपील की है कि धरना कार्यक्रम एवं ज्ञापन के समय अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार के प्रति एक जुटता का परिचय दे।

 

हत्या के प्रयास के आरोपियों की गिरफतारी की मांग (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

हत्या के प्रयास के आरोपियों की गिरफतारी की मांग

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम सुजनपुर में दो माह पूर्व हुए गोली कांड के आरोपियों की अभी तक गिरफतारी नही होने पर फरियादी पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों की शीघ्र गिरफतारी की मांग की है।

ग्राम सुजनपुर निवासी बाबूलाल जाटव पर गांव के ही हीरा पुत्र रामचंदा,वीरवल,शंकर,पतिराम   पुत्रगण हीरा आदि ने जान से मारने के इरादे से कट्टे से गोली मारकर बाबूलाल को घायल कर दिया था जिस का अपराध क्रमांक 77--09 पर धारा 307ताहिद का मामला दिमनी थाने में दर्ज है। मगर पुलिस ने घटना के दो माह बाद भी हमलावरों को गिरफतार नही किया है जिसके चलते हमलावरों द्वारा राजीनामा के लिये दबाब डाला जा रहा है तथा आये दिन धमकिया भी दी जा रही है जिससे प्रार्थी और उसके परिजनों को जानको को खतरा है।पीडित बाबूलाल ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को शीघ्र बंदी बनाने और फरियादी और उसके परिजनों की जान माल की सुरक्षा की मांग की है।

नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। मगर पुलिस ने घटना के दो माह बाद भी हमलावरों को गिरफतार नही किया है जिसके चलते हमलावरों द्वारा राजीनामा के लिये दबाब डाला जा रहा है तथा आये दिन धमकिया भी दी जा रही है जिससे प्रार्थी और उसके परिजनों को जानको को खतरा है।पीडित बाबूलाल ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को शीघ्र बंदी बनाने और फरियादी और उसके परिजनों की जान माल की सुरक्षा की मांग की है।

 

रास्ता रोक कर दलित को पीटा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

रास्ता रोक कर दलित को पीटा

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जौरा थाना अंतर्गत ग्राम रूनीपुर में एक दलित युवक को रास्ते में घेर कर गांव के ही कुछ दवंगो ने उसके साथ लाठी डंडो से मारपीट करदी और जातियअपमान किया पुलिस ने आरोपियों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम रूनीपुर में रहने वाले श्यामलाल जाटव के साथ आरोपी रामलखन,दिलीप त्यागी ने मारपीट की और जातियअपमान की गालिया दी। पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध धारा 341,294,323,34, तथा हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

 

रंजिशन किया बंदूक से फायर,मामला कायम ::बिचौली में चाकूवाजी तो मनोहर नगर में हुई पत्थरवाजी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

रंजिशन किया बंदूक से फायर,मामला कायम ::बिचौली में चाकूवाजी तो मनोहर नगर में हुई पत्थरवाजी

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश क ोलेकर एक युवक पर बंदूक से फायर कर उसका जीवन संकट में ढाल दिया वही माताबसैआ इलाके ग्राम बिचौली में चाकूवाजी की घटना में दो लोग घायल हो गये जवकि शहर के मनोहर नगर में आपसी विवाद को लेकर दलितों के बीच जमकर पत्थरवाजी हुई पुलिस ने मामला कायम कर बिबेचना शुरू करदी है।

पुलिस सूत्रों से घटना के सम्वन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सरायछोला थाना क्ष्ेत्र के ग्राम माताकापुरा म्गपुरा में गत दिवस आरोपी रजनीश,राजवीर,नत्थी गुर्जर ने फरियादी महावीर कुशवाह पर बंदूक से फायर कर जीवन संकट में डाल दिया हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध धारा 336,34 आईपीसी का मामला कायम कर लिया है।

माता बसैआ थाना अंतर्गत ग्राम बिचौली में बिगत दिवस रामनिवास जाटव और रामविलास कुशवाह के परिजनों के वीच पुरानी रंजिश को लेकर झगडा हो गया था दोनो ओर से एक दूसरे पर चाकूओं से वार कर चोट पहुंचाई घटना में रामनिवास और भूरा जाटव के कुए में फेकने का भी आरोपी जाटव पक्ष की ओर से लगाया गया।

पुलिस ने रामनिवास जाटव की शिकायत पर रामविलास कुशवाह,रामराज कुशवाह के बिरूद्ध धारा 323,294,324,34 तथा हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है जबकि रामविलास कुशवाह की फरियाद पर भूरा,रामनिवास जाटव के खिलाफ 323,294,324,34का प्रकरण कायम कर जांच शुरू करदी है।

शहर कोतवाली अंतर्गत मनोहर नगर में गत दिवस जाटव समाज के दो गुटों के बीच आपसी बिबाद को लेकर जमकर मारपीट और पत्थर वाजी हुई जिस में दोनों पक्ष के लोग चोटिल हो गये। पुलिस ने बाबूलाल जाटव की शिकायत पर बाबूलाल,नेतराम,बच्चन,इन्द्रसिंह जाटव तथा दूसरे पक्ष की शिकायत पर बाबूलाल राकेश मनोज जाटव के बिरूद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का क्रास मामला कायम कर प्रकरण को पुलिस ने बिबेचना में लिया है।

 

तम्मचा, छुरा समेत दो गिरफतार (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

तम्मचा, छुरा समेत दो गिरफतार

मुरेना 21 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) पुलिस ने दो युवकों को अवैध कट्टा एवं एक छुरी समेत बीते रोज गिरफतार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस के अनुसार सिहोनिया थाना पुलिस ने वारदात की नियत से कट्टा लिये घूमते आरोपी रामनिवास गुर्जर को जैन मंदिर के पास से गिरफतार कर उसके पास से 315 बोर का कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किये आरोपी ग्राम खुडी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके बिरूद्ध धारा 25,27 आर्म्मस एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार जिले की सुमावली थाना पुलिस ने आरोपी ब्रजमोहन जाटव को गिरफतार कर उसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया ग्राम मानिकपुरा निवासी उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 25 वी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू करदी है।