29 अगस्त को स्थानीय अवकाश
मुरैना 27 अगस्त 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुरैना जिले के लिए बुधवार 29 अगस्त को भुजरिया मेला (रक्षाबंधन) के उपलक्ष में स्थानीय अवकाश घोषित किया है । यह अवकाश बैंक एवं कोषालयों पर प्रभावशील नहीं होगा ।
This is Gwalior Times News Service. सहयोगी प्रकाशन . चंबल की आवाज
29 अगस्त को स्थानीय अवकाश
मुरैना 27 अगस्त 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुरैना जिले के लिए बुधवार 29 अगस्त को भुजरिया मेला (रक्षाबंधन) के उपलक्ष में स्थानीय अवकाश घोषित किया है । यह अवकाश बैंक एवं कोषालयों पर प्रभावशील नहीं होगा ।
मत्स्य बीज का विक्रय प्रारंभ
मुरैना 27 अगस्त 2007 // मत्स्योद्योग विभाग मुरैना द्वारा ए.बी.रोड़ स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पर स्थित मत्स्य बीज उत्पादन उपक्रम चाइनीज हैचरी का उपयोग कर मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया गया है । मत्स्य बीज संबंर्धन हेतु प्रक्षेत्र नर्सरियों में रखा गया है तथा मत्स्य बीज मेजर कार्य का शासकीय दर पर विक्रय प्रारंभ कर दिया गया है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जिले के समस्त मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र मुरैना से मत्स्य बीज प्राप्त करने की अपील की है ।
सीईओ श्री देशवाल द्वारा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
मुरैना 27 अगस्त 2007// मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक देशवाल ने गत दिवस विकास खण्ड मुरैना, अम्बाह और पोरसा के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा साथ थे ।
मुरैना जनपद के प्राथमिक विद्यालय शिवलाल का पुरा के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थित नहीं लेना, शौचालय निर्माण का कार्य विगत वर्ष से बंद होना, निर्मित किचिन शैड का उपयोग नहीं करना तथा मध्यान्ह भोजन में दाल प्रदाय नहीं करना पाया गया । इसी प्रकार माध्यमिक विद्यालय जींगनी के निरीक्षण के दौरान निर्मित मॉडल क्लस्टर कक्ष का उपयोग नहीं करना, दर्ज छात्र संख्या से कम उपस्थिति, शाला भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता का नहीं पाया गया और शैक्षणिक स्तर भी ठीक नहीं मिला । इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह में सुधार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गये ।
अम्बाह में कृषि विभाग के एस.ए.डी.ओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेख व्यवस्थित नहीं मिले और अधिकारियों में कृषि योजनाओं की जानकारी का अभाव मिला । इस संबंध में उप संचालक कृषि को संबंधित अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गये । कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई और अधीक्षक का छात्रावास में निवास नहीं करना पाया गया और रसोइया श्रीमती कैलासी बाई सिहोनियां अनुपस्थित पाई गई । बेडिया छात्रावास के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का अभाव पाया गया । संबधितों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गये।
जनपद पंचायत कार्यालय अम्बाह के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का अभाव और अभिलेख अस्त- व्यस्त हालत में पाया गया। निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने एवं मूल्यांकन उपरांत सी.सी. जारी करने संबंधी प्रगति असंतोष जनक पाई गई । इसी प्रकार जनपद पंचायत कार्यालय पोरसा के निरीक्षण के दौरान पेंशन के चैक लेखापाल के पास रखे पाये गये । इंदिरा आवास योजना के हितग्राहियों की सूची भी नहीं पाई गई । इस संबंध में सबंधितो के विरूध्द कार्रवाई के निर्देश कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दिए गए ।
बस स्टैंण्ड की व्यवस्था सुधारें – प्रमुख सचिव श्री बंसल
मुरैना 27 अगस्त 2007 // प्रमुख सचिव परिवहन एवं श्रम श्री राकेश बंसल ने कहा है कि लोक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बस स्टैण्ड की व्यवस्थाओं में सुधार लाना जरूरी है । बस स्टैण्ड पर बसों के खडे होने के लिए प्लेट फार्म निर्धारित हों और यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल तथा मूत्रालय आदि की व्यवस्था हो । इसके लिए बस ओपरेटर यूनियन को भी पहल करनी होगी और बसों का अवैध संचालन एवं ओवर लोडिंग रोकने में सहयोग करना होगा । श्री बसंल आज यहां चम्बल भवन में मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिले की परिवहन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे । बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री डी.सी.सागर, कलेक्टर मुरैना श्री आकाश त्रिपाठी , कलेक्टर भिण्ड श्री सुहैल अली, प्रभारी कलेक्टर श्योपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चन्द्र शेखर बोरकर, संभाग के सभी जिलों के पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।
श्री बंसल ने कहा कि राज्य शासन ने सड़क परिवहन निगम को बंद करने का निर्णय लिया है । ऐसे में लोक परिवहन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधायें देना जरूरी है । यात्रा के टिकट पर किराया, गंतब्य स्थान का नाम और यात्रा दिनांक स्पष्ट रूप से अंकित होना जरूरी है । उन्होंने कहा कि वेहतर परिवहन के लिए सड़क सुरक्षा पर भी पर्याप्त ध्यान देना होगा । कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण सड़कों का सर्वे कराकर संभावित दुर्घटना स्थलों की मरम्मत करायें और गाइड लाइन के अनुसार लाइनिंग आदि का कार्य करायें । उन्होंने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बसों के अवैध संचालन और कर चोरी को सख्ती से रोकने का प्रयास करें और निर्धारित शर्तो के अनुरूप निर्धारित मार्ग पर बसों का संचालन सुनिश्चित करायें । उन्होंने कहा कि बस आपरेटर अथवा प्रायवेट बस एशोसियेशन यात्रियों को बेहतर परिवहन देने की पहल करें और बस स्टैण्ड की साफ सफाई , पेयजल आदि की व्यवस्था के साथ ही खिड़की से ही टिकट का वितरण सुनिश्चित करायें । परिवहन अधिकारी समय- समय पर बस स्टैण्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करायें कि बोगस टिकट पर यात्रा न हो तथा ड्रायवर व कंडक्टर निर्धारित ड्रेस में ही डयूटी पर रहें । ओवर लोडिंग और कर चोरी को रोकने के लिए बसों की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है ।
पुलिस उप महा निरीक्षक श्री सागर ने कर बसूली में सहयोग करने वाले पुलिस कर्मियों को राजस्व विभाग की ब्रिस्क योजना की भांति प्रोत्साहन राशि देने तथा अवैध बसों को पकड़ने में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत करने का सुझाव दिया ।
कलेक्टर मुरैना श्री त्रिपाठी ने परिवहन व्यवस्था में सुधार हेतु एक ओपरेटर अथवा एक समूह को निर्धारित एक रूट पर बस संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का सुझाव दिया ।
निर्माण श्रमिकों को कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल करें
प्रमुख सचिव श्री बंसल ने श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की कारगर पहल करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि समस्त निर्माण विभागों के लिए कार्य स्वीकृति के तत्काल पश्चात लागत की एक प्रतिशत राशि उपकर खाते में जमा करना जरूरी है । समय सीमा में राशि जमा नहीं करने पर 2 प्रतिशत मासिक व्याज के अधिभार के लिए विभाग उत्तरदायी होगा और अधिकारी के विरूध्द दंण्डात्मक कार्रवाई भी की जा सकेंगी । उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों के पंजीयन में सतर्कता बरती जाय और यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी प्रकार से बोगस पंजीयन नहीं हो । उन्होंने कहा कि पंजीयन के लिए निर्माण विभागों के सहायक यंत्री और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी अधिकृत किया गया है । इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृति तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति व वितरण के लिए समस्त प्राचार्य अधिकृत किये गये हैं ।
श्री बसंल ने कहा कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों का अधि सूचित क्षेत्रों में नियोजन पर कानूनी प्रतिबंध है । इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाय । उन्होंने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का भी सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए । श्री बंसल ने बताया कि श्रमिकों के प्रकरणों के तत्परता से निराकरण के लिए मुरैना में सप्ताह में एक दिन श्रम न्यायालय लगा करेंगा । बैठक में सहायक श्रमायुक्त सहित महिला बाल विकास, सर्व शिक्षा अभियान और निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
निर्माण कार्यों के लिए पांच लाख रूपये मंजूर
मुरैना 27 अगस्त 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने विधायक अम्बाह श्री बंशीलाल की अनुशंसा पर ग्राम बड़फरा में नाली सहित सी.सी खरंजा निर्माण हेतु 4 लाख रूपये और प्राथमिक विद्यालय क्रमांक – 2 पूठ (बड़फरा) की बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है । स्वीकृत कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा पूरा कराया जायेगा ।
दस्यु पीड़ितों को 60 हजार रूपये की सहायता
मुरैना 27 अगज्ञत 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के ग्राम खुरावली निवासी दस्यु पीड़ित तीन परिवारों को 60 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की है ।
ग्राम खुरावली के मृतक श्री टल्ली गुर्जर के परिवारजनों को 50 हजार रूपये तथा श्री रवीन्द्र सिंह गुर्जर और श्री फूल सिंह को डकैतों की गोली लगने के कारण घायल हो जाने से उपचार हेतु 5-5 हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है ।
मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी
मुरैना 27 अगस्त 2007 / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में फोटोग्राफी निर्वाचन नामावली तैयार कराने के लिए मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी क्रम में 29 अगस्त को 52 और 30 अगस्त को 61 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से मतदान केन्द्र पर जाकर फोटो खिंचवाने अथवा मतदान केन्द्र अधिकारी को दो पासपोर्ट साइज के फोटो उपलब्ध कराने की अपील की है ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 29 अगस्त को विधान सभा क्रमांक – 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 114 खेड़ाकला, 148 निरारा, 128 कैलारस और 174 मामचोन, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 134 गस्तोली, 132 बूड सिंथरा, 71 सांकरा, 77 मानपुर, 90 सांगोलीहार, 91सकतपुर, 99 और 100 विलगांव , 94 से 97 अलापुर 102 और 103 मुंद्रावजा, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -5 सुमावली के मतदान केन्द्र 49 से 51 बागचीनी, 52 मोधना जवाहर, 53 मोधना सामन्त, 54 नंदगांगोली , 55 और 56 घुर्रा ,विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 18 और 19 बडोखर, 13 लालोर , 14 और 15 लालोर खुर्द, 11 और 12 इमिलिया, 62, 63 , 64और 66 लक्ष्मी कन्या हा.से.स्कूल मुरैना, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -7 दिमनी के मतदान केन्द्र 64 और 65 सांगोली, 66 ओर 67 भिडोसा, 68 लेपा, 69 और 70 कोलुआ, 71 खरगपुरा, तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 143 बुधारा, 144 नंदपुरा, 145 धोरेंटा, 146 लल्ला का पुरा, 147 और 148 गढिंया पोरसा और 149 गढिया पुरा में फोटोग्राफी की जायेगी ।
इसी प्रकार 30 अगस्त को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 67 से 69 मांगरोल, 27 और 27 रहूकागांव, 28 बनवारा, 90 और 91 सबलगढ़ , 149 निरारा, 153 कोड़ा, 154 सुजरमा और 174 मामचोन, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 4 जौरा के मतदान केन्द्र 138 बरहाना, 141 कोट सिरथरा, 94, 95 और 98 अलापुर 99 से 101 बिलगांव, 110 अगरोता,11 गेपरा, 102 और 103 मुन्द्रावजा,112 छडेह और43 मजरा, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 57 और 58 अरहेला, 59 से 61 कुम्हेरी, 62 और 63 जाफरवाद और 64 इमिलिया , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 1 और 2 देवी सिंह का पुरा, 3 और 4 गंजरामपुर, 5 मटिया पुरा, 6 खबरोली तथा 24 से 29 शासकीय महाविद्यालय, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 7दिमनी के मतदान केन्द्र 72 और 73 मानपुर रजपूती, 74 इकहरा, 75 पुरावस खुर्द, 76 बहापुर का पुरा , 77 गढिया पुरा और 78 राम चन्द्रका पुरा तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक ' 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 16 विकास खण्ड अम्बाह , 143 बुधारा ,144 नन्द का पुरा, 146 लल्ला का पुरा, 148 गढिया पोरसा, 149 मटिया पुरा एवं 150 और 151 रजोधा में मतदाताओं के फोटो खींचे जायेंगे ।