निर्भय होकर निवेश कर सकते है उद्योगपति:  कलेक्टर, लीडर की सफलता में टीम  की मजबूती अहम योगदान:एस_पी.
पुलिस कप्तान एवं टीम  का हुआ सम्मान 
मुरैना.7 अक्टूबर 09, (दैनिक मध्यराज्य) दश्यु  समस्या के रूप में कुख्यात मुरैना अब शान्ति क्षेत्र में तब्दील हो गया है। यहां  दश्यु समस्या का समूल विनाश किया जा चुका है। इसमें पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार  सिंह ने अहम भूमिका निभाई 
है। मुरैना में अपराध का ग्राफ शून्य पर आ गया है।  इस कारण निवेश की संभावना बढ़ गयी है। यहां पर निर्भय होकर उद्योग लगाये जा सकते  है। और कम्पनियां निवेश कर सकती है। दस्यु उन्मूलन से मुरैना में विकास की नई  सम्भावनओं के द्वार खुल चुके है। उक्त वक्तव्य जिलाधीश एम.के अग्रवाल ने स्थानीय  मानसरोवर पैलेस मिल एरिया रोड पर जन मंच द्वारा दस्यु उन्मूलन में सक्रिय भूमिका  निभाने वाले पुलिस कप्तान एस. के सिंह एवं उनकी टीम के सम्मान समारोह  के कार्य क्रम में दिये। जिला कलेक्टर एम.के.  अग्रवाल ने आगे कहा कि जिले में दस्यु उन्मूलन के बाद यहां विकास की संभावनाएं  बढ़ती जा रही है। चम्बल की शान बन्दूकों के लाइसेस मेरे द्वारा कम ही दिये जा रहे  है। लेकिन जिन्हे आवश्यकता है उन्हे जारी किये जा रहे है। अनावश्यक शस्त्र लाइसेंस  पर मेरा ध्यान नही है। लेकिन जहां जरूरी समझा
जायेगा उनको लाइसेंस जारी किया जायेंगे। मुरैना में  पुलिस कप्तान व उनकी टीम ने अपराधों को नियन्त्रित कर लिया है। इस कारण इस क्षेत्र  में व्यापारी निडर होकर निवेश कर सकते है। समारोह में पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह  ने कहा कि पुलिस अपराधों को नियन्त्रित करने की पूरी कोशिश करती है। कोई भी लीडर  सफल तभी हो सकता है जब उसकी टीम मजबूत हो सौभाग्य से हमारी टीम कर्तव्य निष्ठा से  परिपूर्ण है यही कारण है कि हम मुरैना को दस्यु विहीन करने में सफल हुए। अब  कोई  बड़ा गिरोह चम्बल क्षेत्र में सक्रिय  नहीं है। पुलिस को जब सम्मान होता है तब पुलिस का हौसला बढ़ता है। निश्चित ही यह  सम्मान हमें और जिम्मेदार बनाता है हमने डकैतों के उन सहयोगी सूत्रो पर शिकंजा कसा  जिनकी मदद से वे शक्ति पा रहे थे, अन्तत हम सफल हुए अभी भी बहुत कुछ  करना शेष है। समोराह  में व्यापार मण्डल  अध्यक्ष संजय महेश्वरी, अति.पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग शर्मा  ,रामसेवक गुप्ता अध्यक्ष व्यवसायिक बैक मुरैना, सिंह ऑंयल के चेयर मेन अशोक भदौरिया, आदि ने भी अपने  बिचार ब्यक्त किये  कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र  परमार द्वारा किया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  के अलावा, अतिरिक्त पुलिस  अधीक्षक अनुराग शर्मा,नगर निरीक्षक के.डी. सोनकिया,समेत पुलिस के उन जांवाज अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।  जिन्होने दस्यु उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय कार्य किया। कार्यक्रम में भाग लेने  वालों में श्रीकृष्ण गुप्ता माथुर वेश्य समाज, रामसेवक  गुप्ता पोरसा वाले, पदमचंन्द्र गुप्ता मोबाईल एसो. अध्यक्ष,  हरीशंकर गुप्ता महोर समाज अध्यक्ष,राजमलगुप्ता,  एसो. स्टेशर रोड अध्यक्ष, रविगोयल मंत्री  रामसेवक गुप्ता पत्रकार, राकेश गुप्ता जीवाजी गंज, खेमचन्द्र मंगल जीवाजी गंज, राजेन्द्र गोयल  गंगापब्लिक स्कूल संचालक, ओपी गुप्ता, प्रकाश  प्रकाश स्टूडियोवाले,डा.केके गुप्ता, अरविन्द्र  भदौरिया, निरजभदौरिया, हरीसिंह सिकरवार  आदि। 

कोई टिप्पणी नहीं :
एक टिप्पणी भेजें