बुधवार, 13 अगस्त 2008

औसत से अधिक वर्षा

औसत से अधिक वर्षा

मुरैना 12 अगस्त 08/ मुरैना जिले की वार्र्षिक औसत वर्षा 706.9 मि.मी. है । इस वर्ष अभी तक औसत सेअधिक 796.6 मि.मी.वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो गत वर्ष इसी अवधि में हुई 266.3 मि.मी. वर्षा से 530.3 मि.मी. अधिक है ।

       अधीक्षक भू- अभिलेख के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 29.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई । इस वर्ष अभी तक वर्षा मापी केन्द्र पोरसा में 884.4 मि.मी., अम्बाह में 944 मि.मी., मुरैना में 596.1 मि.मी. , जौरा में 720 मि.मी. , कैलारस में 771.6 मि.मी. और सबलगढ़ में 864 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई ।

 

कोई टिप्पणी नहीं :