गुरुवार, 16 जुलाई 2009

मासूम से बच्ची के साथ अप्राकृतिक मैथुन (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मासूम से  बच्ची के साथ अप्राकृतिक मैथुन

मुरैना 16 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य).जिले के सिहोनिया थाना अंर्तगत ग्राम रूअरिया में बीती रात को एक बहसी दरिंदे ने एक मासूम बच्ची के साथ उस समय अप्राक्रतिक मैथुन किया जब वह छत पर अकेली सो रही थी  पुलिस के अनुसार ग्राम रूअरिया में रहने वाले प्यारेलाल ओझा  ने थाने रपट लिखाई कि उसके पडौस में रहने वाले संतोष ओझा ने उसकी चार बर्षीय पुत्री अलका के साथ अप्राक्रतिक मैथुन किया और आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर  आरोपी के खिलाफ धारा 377 का प्रकरण कायम कर जांच शुरू करदी है।

 

तम्मचा समेत दो बंदी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

तम्मचा समेत दो बंदी

मुरैना 16 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..चिन्नौनी थानापुलिस ने गत दिवस ब्रजगढी की पुलिया के पास से दो युवको कें गिरफतार कर उनके कब्जे से एक कट्टा ब कारतूस बरामद किये आरोपी रवी और अन्नू जादौन ग्राम गौवरा के रहने वाले है और बह किसी बारदात के इरादे से अबैध कट्टा लिये घूम रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ गयो पुलिस ने आरोपियों के बिरूद्ध धारा 2527आर्म्मस एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

 

लूट की योजना बनाते जानी गिरफ्तार साथी भागने में सफल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

लूट की योजना बनाते जानी गिरफ्तार साथी भागने में सफल

मुरैना 16 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले की जौरा थाना पुलिस ने लुटेरों के गिरोह के एक सदस्य को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त करली मगर उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग जाने में सफल रहे पुलिस ने  आरोपी के कब्जे से एक कट्टा ब कारतूस बरामद कर मामला कायम कर लिया है और अन्य बदमाशों की तलाश शुरू करदी है। पुलिस सूत्रों े मिली जानकारी के अनुसार पगारा रोड बडी नहर की पुलिया के पास कुछ बदमाशें के रूके होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरति दबिस देकर बदमाशों की घेराबंदी कर जानी उर्फ जयेंन्द्र गुर्जर को गिरफतार कर लिया जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे ओरोपी जानी ग्रामकिलोल पुरा सुमावली का रहने वाला है और अपने साथी गौरे र्जुर मुकेश गुर्जर बामौर कललू दशरथ गुर्जर जिनावली के साथ मिलकर पत्थर की ट्राली लूटने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कट्टा ब जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफतार आरोपी समेत अन्य के बिरूद्ध धारा 3004022527 एवं 1113 एमपीडी के एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

 

रंजिशन रास्ता रोक कर की मारपीट (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

रंजिशन रास्ता रोक कर की मारपीट

मुरैना 16 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) स्थानीय नैनागढ रोड तिराहे पर गत दिवस पुरानी रंजिश को लेकर भूपेंन्द्र गुर्जर नामक  युवक ने रास्ता रोक कर मारपीट कर जानसे मारने की धमकी दी । शहर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध मारपीट कर धमकाने का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम गडौरा निवासी भूपेंन्द्र गुर्जर को नैनागढ तिराहे पर घेर कर आरोपी तरजन गुर्जर व उसके भाई व लड़के ने मिलकर लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाली पुलिस ने ग्राम मैथाना निवासी उक्त हमलावरों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

 

महिला मजदूर को पीटा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

महिला मजदूर को पीटा

मुरैना 16 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) मजदूरी के पेसे मांगे पर एक मजदूर महिला के साथ ठेकेदार ने मारपीट कर जातीय अपमान किया घटना रिठोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडवारी पहाड़ की है पुलिस ने आरोपी के बिरूद्ध मामला कायम कर बिबेचना शुरू करदी है। पुलिस के अनुसार बडवारी पहाड़ पर मजदूर करने वाली शकुंतला पत्नी बाबू आदिवासी ने जब मजदूरी के पेसे मांगे तो आरोपी राकेश गुर्जर ने उसके साथ  मारपीट कर दी और जातिय सूचक गालियां दी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राकेश गुर्जर निवासी बडवारी पहाड़ के बिरूद्ध प्रकरण कायम कर लिया है।

 

खेत की मेंढ तोडने को लेकर हुए झगडे में आधा दर्जन घायल, ..मारपीट व जानसे मारने की धमकी देने का क्रास मामला कायम (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

खेत की मेंढ तोडने को लेकर हुए झगडे में आधा दर्जन घायल, ..मारपीट व जानसे मारने की धमकी देने का क्रास मामला कायम

मुरैना 16 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरखेरा में गत दिवस गुर्जर समाज के दो गुटों के बीच खेत की मेंढ तोडने को लेकर चले लाठी फरसा की घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल करा दिया है तथा दोनों पक्षों के बिरूद्ध क्रास केस कायम का लिया है।

पुलिस सूत्रों से घटना के सम्वन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरखेरा निवासी जण्डेल गुर्जर और धनवीर गुर्जर के बीच खेत की मेंढ तोडने को लेकर झगड़ा हो गया दोनों पक्ष के लोग लाठी फरसा से लेस होकर खेत पर पहुंच गये जहां पर दोनों के सर्मथकों ने एक दूसरे पर वार कर चोट पहुंचाई। घटना में जण्डेल ,रेखा, योगेंन्द्र गुर्जर घायल हो गये तथा दूसरे पक्ष के धनवीर  गुर्जर समेत चार लोंगों को गंभीर चोट पहुंचाई गई सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

सरायछोला थाना पुलिस ने फरियादी जण्डेल की शिकायत पर आरोपी  धनवीर वकीला शिवकुमार जसवंत गुर्जर तथा धनवीर की फरियाद पर जंडेल लाखन, रामनिवास गुर्जर के बिरूद्ध धारा 324294323506वी 34 आईपीसी का क्रास केस कायम कर लिया है।

आपसी बिबाद को लेकर मारपीट की एक अन्य घटना पोरसा की पुरानी बस्ती में होने की खवर है। कल्लू खां और गुड्डू खां  के बीच आपसी बिबाद को लेकर झगड हो गया  दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंक मारे और गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी गई पुलिस ने गुड्डू खां की शिकायत पर आरोपी कल्लू साविर खां जाहिर खाँ  तथा  कल्लू की रपट पर गुड्डू खां बानों खां के बिरूद्ध मारपीट का क्रास मामला दर्ज कर लिया है।

 

नवीन विद्युत लाईन बनी परेशानी का सबव, गुणवत्ता का अभाव (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

नवीन विद्युत लाईन बनी परेशानी का सबव, गुणवत्ता का अभाव

मुरैना 16 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा शहर मेंं नवीन विद्युत लाईन लगाने का कार्य प्रारंम्भ कर दिया है। स्थानीय जीवाजी गंज से आरंभ किये उक्त कार्य की गुडवक्ता पर सवाल उठना शुरू हो गया है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत लाईन लगाने का ठेका वीनस कम्पनी को दिया गया है। कम्पनी के कर्ता धर्ताओं द्वारा पोल लगाने में कथित रूप से भेदभाव किया जा रहा है। जीवाजी गंज मुरैना निवासी सेवा निवृत्त प्राचार्य रामस्वरूप यादव ने बताया कि विद्युत खम्मा की गुडवक्ता टीक नहीं हैवही खम्मा लगाया जाता है तो कम सीमेन्ट व गिटटी डाली जा रही है। यादव का कहना है कि विद्युत खम्मा लोगों की सुविधा के अनुसार सुविधा शुल्क वसूल कर लगाये जा रहे वही खम्मा के लिये गडडा खोदते समय टेलीफोन केबिल का ध्यान नही रखा जा रहा जिसके चलते टेलीफोन की केबिल कट जाने से फोन बंद पडे है।

उन्होने आरोप लगाया है कि कम्पनी के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नही की जाती यादव ने कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारीओं से निर्माण की जांच कराने तथा टेलीफोन केबिल ठीक कराने की मांग की है।