शनिवार, 18 जनवरी 2014

बेहद प्रसिद्ध ब्लॉग चम्बल की आवाज फिर से इंटरनेट पर उपलब्ध होगा

बेहद प्रसिद्ध ब्लॉग चम्बल की आवाज फिर से इंटरनेट पर उपलब्ध होगा :
सिब्बू सरकार का एक सबसे बड़ा झूठ और फर्जी हेल्पलाइन नंबर की कहानी तो
हम आज आपको बता ही चुके हैं .... अब इन नंबरों को देख लीजिये .... ये
नंबर बाकायदा मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी वेबसाइट पर
जारी किये गये हैं ..... ये नंबर भी कभी नहीं लगते और इन नंबरों पर कभी
कोई जन शिकायत दर्ज नहीं की जाती .... इन सब फर्जी नंबरों के अलावा
इन्हीं लोगों की वेबसाइटों पर इनके फर्जी ई मेल पते भी दिये हुये हैं ...
जिन पर कभी भी कोई ई मेल रिसीव नहीं होती , हमेशा वापस लौट आती है और
रिपोर्ट आती है कि इस नाम का कोई ई मेल पता उपलब्ध नहीं है ..... हमने
ऐसी लौटी हुई सारी ई मेल लगातार सन 2009 से संभाल कर रखी हुई हैं ....
ग्वालियर टाइम्स म.प्र. सरकार के ऐसे ही इसी तरह के सैकड़ों फर्जीवाड़ों
और झूठ के पुलिंदों पर बाकायदा किश्तबद्ध एक श्रंखलाबद्ध आलेख एवं
विस्तृत सामग्री का प्रकाशन शुरू करने जा रहा है , म.प्र. डायरी एवं
मुरैना डायरी जो कि काफी समय से एक अरसे से ग्वालियर टाइम्स पर प्रकाशित
नहीं की जा रही थी अब आप हर हफ्ते उसे हमारे विभि‍न्न प्रिंट संस्करणों,
प्रसिद्ध पत्रिकाओं यूथ मीडिया तथा हमारी लोकप्रिय पत्रिका नोबलयूथ सहित
इंटरनेट पर प्रकाशित किये जाने वाले हमारे विभ‍न्न सभी 23 ब्लॉगों,
ग्वालियर समाचार, भिण्ड समाचार, मुरैना समाचार, चम्बल की आवाज, जनता की
आवाज, चंबल मित्र, ग्वालियर टाइम्स (वर्ड प्रेस पर) तथा इसके अलावा हमारी
मूल वेबसाइटों ग्वालियर टाइम्स सहित सभी 8 वेबसाइटों पर नियमित रूप से
पढ़ा जा सकेगा , इनके फर्जीवाड़े और झूठ एवं लफ्फाजी के वीडियो वर्जन
हमारे यू टूयूब चैनलों के अलावा सिंडिकेशन सर्विसेज में भी उपलब्ध
रहेंगें , हमारी सभी सिंडिकेटेड वेबसाइटों पर भी यह सब श्ररंखलायें एक
साथ प्रकाशित व प्रसारित की जायेंगी ... अन्य लोग जो इसे सिंडिकट या शेयर
करना चाहें उनके लिय इन सबके एटम एवं आर.एस.एस. फीड के अलावा एक्स.एम.एल.
फीड भी उपलब्ध रहेंगें .... हमारी यह श्रंखलायें नियमित रूप से 01 मार्च
2014 से सभी जगह एक साथ प्रकाशित होगीं किंतु मुरेना डायरी का प्रकाशन 01
फरवरी से प्रारंभ हो जायेगा , बेहद प्रसिद्ध और सर्वाधिक लोकप्रिय हमारा
ब्लॉग चम्बल की आवाज इसी माह के अंत तक दोबारा से प्रकाश‍ति होना शुरू हो
जायेगा, तदनुसार हमारे सभी पुराने एवं नये सुधी पाठकजन व दर्शकजन कृपया
नोट कर लें - पूर्ववत सहयोग की अपेक्षा व आकांक्षा के साथ - आपका -
नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनंद'' , प्रधान संपादक एवं सी.ईओ. ग्वालियर टाइम्स
ग्रुप , प्रबंध निदेशक , देवपुत्र प्रा. लिमिटेड ग्रुप

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

Madhya Pradesh Chief Minister is declaring and running forged Toll free help line number.

Madhya Pradesh ke Mukhyamantri Shivraj Singh ka help line number 9009133322 total farzi hai. Is par koyi shilayat darz nahi hoti. Hamne socha ki bijali ki 18 ghante ki mairathan bijali katauti ki is par shikayat ki jaaye. Avaal to yai number toll free nahi hai, har baar caall karne ke is par paise lagte hain. Ham pichhle 2 ghante se yahi check kar rahe the. Poore 220 Rs. Is farzi number par call karke kharch karke tab ham ye baat daave se thok ke kah rahe hain ki Sibboo ki hi tarah uska help line number bhi farzi hai. . . . Keval diaal maatra karne ke paise kaat leta hai. Aap log please try kar ke dekho . . . . Haalanki hamari Bijali abhi tak nahi aayi hai.

Madhya Pradesh Chief Minister is declaring and running forged help line number.

Madhya Pradesh ke Mukhyamantri Shivraj Singh ka help line number 9009133322 total farzi hai. Is par koyi shilayat darz nahi hoti. Hamne socha ki bijali ki 18 ghante ki mairathan bijali katauti ki is par shikayat ki jaaye. Avaal to yai number toll free nahi hai, har baar caall karne ke is par paise lagte hain. Ham pichhle 2 ghante se yahi check kar rahe the. Poore 220 Rs. Is farzi number par call karke kharch karke tab ham ye baat daave se thok ke kah rahe hain ki Sibboo ki hi tarah uska help line number bhi farzi hai. . . . Keval diaal maatra karne ke paise kaat leta hai. Aap log please try kar ke dekho . . . . Haalanki hamari Bijali abhi tak nahi aayi hai.

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013

चुनावी सर्वे के खतरे - राकेश अचल

चुनावी सर्वे के खतरे
राकेश अचल
लेखक ग्वालियर के वरिष्ठतम पत्रकार एवं समाजसेवी हैं
देश में कोई भी चुनाव हो "एक्जिट"पोल और सर्वे दिखने की होड़ शुरू हो जाती है .इस बार भी यही हो रहा है .पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के लिए मतदान के फ़ौरन बाद अखबारोब और न्यूज चैनलों में "पोस्ट पोल"दिखाने की होड़ लगी है .पहले ये काम नामचीन्ह ज्योतिषियों के हिस्से में था,लेकिन अब इस पर मीडिया का एकाधिकार हो गया है .
देश की चार सर्वे एजेंसियों ने इस बार लगभग एक जैसे नतीजे परोसे हैं .सर्वे का आधार बहुत ज्यादा वैज्ञानिक नहीं  लाखों-करोड़ों मतदाताओं की मानसिक दशा का अंदाजा कुछ हजार लोगों से बात कर नहीं निकाला जा सकता .लेकिन ऐसे प्रयोग किये जा रहे हैं .यदा-कदा ये सर्वे असल नतीजों के करीब भी हुए हैं किन्तु प्राय:इन सर्वेक्षणों को मुंह की ही खानी पड़ी है .चुनाव आयोग शुरू से इन सर्वेक्षणों के खिलाफ रहा है .राजनीतिक दलों में भी इन  पर  राय नहीं है .जिसके पक्ष में सर्वे होता है वही इनके पक्ष में खड़ा दिखाई देता है और जिसके प्रतिकूल होतें हैं वे इनकी आलोचना करते हैं
चुनाव आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया आरम्भ होने के बाद ओपिनियन और एक्जिट सर्वे पर रोक लगाई तो भाई लोग पोस्ट पोल सर्वे कर लाये .पता नहीं क्यों कोई असल नतीजों के आने का इन्तजार नहीं करना चाहता ?ये पहला मौक़ा था जब अनेक राज्यों में चुनाव आयोग की सख्ती की वजह से चुनाव "उत्स्व"में तब्दील नहीं हो  मतदाता ने भी मौन साध लिया,किन्तु मीडिया वाले कहाँ मानने वाले थे,सो पोस्ट पोल की दूकान खोल कर बैठे हुए हैं .
देश में इस बार इंडिया टुडे -+ओआरजी ,टाइम्स नाउ =सी वोटर,एवीपी +नील्सन और आई बी एन 7 =सीएसडीएस ने चुनावी सर्वे किये हैं .सभी एजेंसियों ने मिजोरम को छोड़ अन्य सभी चरों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिखाई है .इन नतीजों  को भाजपा ने माना है कीनू कांग्रेस ने ख़ारिज किया है लेकिन वो मतदाता मौन है जिसने इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया है .मतदाता को समझ नहीं आ रहा कि वो इन सर्वेक्षणों पर किस तरह से प्रतिक्रिया दे?जनादेश को लेकर देश के मीडिया में इस तरह की हड़बड़ी हैरान करने वाली है .ये वही मीडिया है जिसने इस देश को चुनावों के दौरान नेताओं के भाषण बिना ब्रेक के दिखाए हैं ये पेड़ न्यूज थी या नहीं ये अलग मुद्दा है किन्तु इससे जाहिर है कि मीडिया इस चुनावी प्रक्रिया में एक औजार की तरह इस्तेमाल किया गया/या हुआ .इसलिए उसके आकलन पर आँख मूँद कर भरोसा करने को लेकर कोई गम्भीर होगा कहा नहीं जा सकता
मेरे ख्याल से चुनावी नतीजों को लेकर ये उतावलापन नादानी और अनैतिकता भरा कृत्य है .ये उन करोड़ों मतदाओं का अपमान भी है जो गोपनीयता  के भरोसे मतदान करते हैं .स्वायल ये है कि क्या देश दो-चार दिन चुनाव नतीजों की प्रतीक्षा नहीं कर सकता ?या राजनितिक दल और मीडिया मिलकर मतदाता और  की  जानबूझ कर हराम कर देना चाहते हैं .मीडिया यदि इतना ही विष्वसनीय और समर्थ है तो देश में चुनावों की आवश्यक्ता ही क्या है?क्यों महंगे चुनाव कराये जाएँ?बेहतर हो कि मीडिया से ही सर्वे करा कर सरकारें बना और बिगाड़ दी जाएँ /लेकिन ये नामुमकिन है,ठीक उसी तरह जिस तरह सर्वे के आधार पर चुनाव नतीजों को लेकर कोई भविष्यवाणी करना .
हैरानी इस बात की है कि मीडिया पूर्व में भी इस तरह के आकलनों में मुंह की खा चुका है,लेकिन किसी ने इससे सबक नहीं लिया .सबको अपनी टीआरपी और प्रसार संख्या बढ़ाने की फ़िक्र है .इस अंधी और बनानी होड़ ने मीडिया की लगता कम होती जा रही विश्व्सनीयता को दांव पर लगा दिया है ..इस ज्वलंत और विवादास
पद मुद्दे पर बहस और फैसले की परम आवश्यकता है

राकेश अचल
ग्वालियर

क्या होने वाला है 8 दिसम्बर को , ज्योतिष क्या कहता है

5 दिसम्बर को शुक्र राशि बदल रहे हैं , धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, वृश्च‍िक राशि में बुधादित्य योग चल रहा है, जो कि 1 दिसंबर से शुरू हुआ है और 15 दिसंबर तक कायम रहेगा, इसके बाद 20 दिसम्बर से धनु राशि में यह बुधादित्य योग इस वर्ष के अंत तक चलेगा, मंगल कन्या राशि में चल रहे हैं, गुरू मिथुन राशि में वक्री चल रहे हैं, शनि औॅर राहू की युति तुला राशि में चल रही है, आज चन्द्रमा धनु राशि में है, 8 दिसम्बर को चन्द्रमा कुम्भ राशि में होंगें .... 8 दिसम्बर को ज्योतिष चौंकाने वाले नतीजे के जहॉं संकेत देता है वहीं बली चंद्र कुम्भ राशि में जाने से चंद्र बली लोग किंचित असमंजस, परेशानी और गहरे गह्वर में डूबता महसूस करेंगें, शुक्र का राशि परिवर्तन जहॉं कुछ लोगों के लिये सुकून बन कर उभरेगा और उन्हें राजपद एवं वाहन ऐश्वर्य , राजसुख व राजभोग, स्त्री सुख, सौंदर्य तथा साधन प्रदाता बन जायेगा तो कुछ लोगों से यही सब छीन लेगा, व्यक्ति विशेष के लिये यह सब जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति एवं दशा महादशा, गोचर दशा एवं अष्टक वर्ग की स्थ‍िति पर निर्भर करेगा , वृश्च‍िक राशि में बुधादित्य योग सूर्य व बुध बली लोगों के लिये राजपद दाता एवं राजसुख दाता के साथ व्यवसाय व्यापार प्रदाता बनेगा विशेषकर उन लोगों के लिये जिनकी जन्म कुंडली में सूर्य और बुध अच्छी स्थ‍िति में होगें , अन्यथा यदि जन्म कुंडली में इनकी स्थ‍िति ठीक नहीं है तो बाधाकारक और रूकावट पैदा करने वाले बन जायेंगें , शनि व राहू की युति संकेत देती है कि तंत्र मंत्र यंत्र , दान दक्षिणा , जादू टोना , काला जादू, कूटनीति, नीच नीति का न केवल बोलबाला रहेगा बल्क‍ि ऐसे वे लोग जो इनका प्रयोग करेंगें सफल और कामयाब भी होंगें ..... तदनुसार यहॉं आज 8 दिसम्बर की कुंडली यहॉं प्रस्तुत एवं प्रकाशि‍त की जा रही है ....

क्या होने वाला है 8 दिसम्बर को , ज्योतिष क्या कहता है

कल 5 दिसम्बर को शुक्र राशि बदल रहे हैं , धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि
में प्रवेश कर रहे हैं, वृश्च‍िक राशि में बुधादित्य योग चल रहा है, जो
कि 1 दिसंबर से शुरू हुआ है और 15 दिसंबर तक कायम रहेगा, इसके बाद 20
दिसम्बर से धनु राशि में यह बुधादित्य योग इस वर्ष के अंत तक चलेगा, मंगल
कन्या राशि में चल रहे हैं, गुरू मिथुन राशि में वक्री चल रहे हैं, शनि
औॅर राहू की युति तुला राशि में चल रही है, आज चन्द्रमा धनु राशि में है,
8 दिसम्बर को चन्द्रमा कुम्भ राशि में होंगें .... 8 दिसम्बर को ज्योतिष
चौंकाने वाले नतीजे के जहॉं संकेत देता है वहीं बली चंद्र कुम्भ राशि में
जाने से चंद्र बली लोग किंचित असमंजस, परेशानी और गहरे गह्वर में डूबता
महसूस करेंगें, शुक्र का राशि परिवर्तन जहॉं कुछ लोगों के लिये सुकून बन
कर उभरेगा और उन्हें राजपद एवं वाहन ऐश्वर्य , राजसुख व राजभोग, स्त्री
सुख, सौंदर्य तथा साधन प्रदाता बन जायेगा तो कुछ लोगों से यही सब छीन
लेगा, व्यक्ति विशेष के लिये यह सब जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति एवं
दशा महादशा, गोचर दशा एवं अष्टक वर्ग की स्थ‍िति पर निर्भर करेगा ,
वृश्च‍िक राशि में बुधादित्य योग सूर्य व बुध बली लोगों के लिये राजपद
दाता एवं राजसुख दाता के साथ व्यवसाय व्यापार प्रदाता बनेगा विशेषकर उन
लोगों के लिये जिनकी जन्म कुंडली में सूर्य और बुध अच्छी स्थ‍िति में
होगें , अन्यथा यदि जन्म कुंडली में इनकी स्थ‍िति ठीक नहीं है तो
बाधाकारक और रूकावट पैदा करने वाले बन जायेंगें , शनि व राहू की युति
संकेत देती है कि तंत्र मंत्र यंत्र , दान दक्षिणा , जादू टोना , काला
जादू, कूटनीति, नीच नीति का न केवल बोलबाला रहेगा बल्क‍ि ऐसे वे लोग जो
इनका प्रयोग करेंगें सफल और कामयाब भी होंगें ..... तदनुसार यहॉं आज 8
दिसम्बर की कुंडली यहॉं प्रस्तुत एवं प्रकाशि‍त की जा रही है ....