सोमवार, 19 जुलाई 2010

मेंढ बिबाद पर गोली चली क्रास मामला कायम

मेंढ बिबाद पर गोली चली  क्रास मामला कायम

मुरैना..जिले के देवगढ थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जा में गत दिवस मेंढ बिबाद पर गोली चलने की घटना पर दोनों पक्षों के बिरूध्द क्रास मामला कायम कर लिया है उक्त घटना में चार लोग घायल हो गये थे घायलों में एक बीच वचाव करने वाला भी षामिल है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुर्जा में एक ही परिवार के बीच खेत की मेंढ जोतने को लेकर हुए झगडे ंमें गोली ,लाठी फरसाचले जिसमें झगडे के दौरान बीच बचाव करने आगे आये केषव सिंह सिकरवार उम्र 60 साल के हाथ में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया। झगडे में घायल संजय सिकरवार कुमारी सपना और सुधा तथा बलबीर सिकरवार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस थाना देवगढ ने फरियादी बलबीर सिकरवार की षिकायत पर आरोपी दषरथ,सुनील,संजय सिकरवार तथा संजयसिकरवार की फरियाद पर पूत्तूसिंह सिकरवार बलवीर सिकरार के बिरूध्द क्रास मामला कायम कर लिया है।

 

दलित की मारपीट कर जातीय अपमान किया ..आपसी विवाद पर महिला पर हमला

दलित की मारपीट कर जातीय अपमान किया ..आपसी विवाद पर महिला पर हमला

मुरैना/ एक दलित युवक की दवंगों ने मारपीट कर जान से मरने की धमकी दी और जातीय अपमान किया घटना ग्राम दीपेरा की है हरिजन कल्याण थाना पुलिस ने जांच बाद नामजद आरोपियों के बिरूध्द मामला कायम कर लिया है। वही सवलगढ में आपसी विवाद को लेकर हुए झगडे में एक महिला घायल हो गई पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दीपेरा में आरोपी टुन्डा ,रहमान,वसीर,प्रीतम आदि ने तिेन्द्र कोरी के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। हमले की बजह फरियादी द्वारा आरोपियों को अपनी वाईक पर बिठाने से मना करना बताया गया है।

पुलिस थाना हरिजन कल्याड ने जितेन्द्र की षिकायत पर आरोपियों के बिरूध्द धारा 294,323,341,506वी आईपीसी एवं हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

सवलगढ में खार नाला मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकी हुए झगडे में आरोपी रिंकू ,वेदरिया, ने महिला वैकुन्ठी पत्नी सियाराम कडेरा की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 324,294,323,504 का मामला कायम कर लिया है।

 

रविवार, 18 जुलाई 2010

मुरैना में हुयी आषाढी वारिश

मुरैना 18 जुलाई 10 , आखिर मुरैना शहर में पड रही भीषण गर्मी और पिछले दो दिन से हो रही भारी बिजली कटौती को धता बताते हुये अभी 20 मिनिट पहले आषाढी वारिश शुरू हो गयी जिसने तापमान एकदम गिरा कर सारा मौसम ठण्डा और खुशनुमा बना दिया । साथ में बह रही शीतल हवाओं ने लोगों को सुकून व राहत की साँस दी है ।
उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी में भारी अघोषित बिजली कटोती की जा रही थी जिससे लोगों में भारी गुस्सा और आक्रोश फैला हुआ था लेकिन इंद्र देवता की मेहरबानी के चलते अच्छी और जम कर चल रही वारिश से तापमान और लोगों का आक्रोश ठंडा हो गया ।
इस खबर के प्रकाशन और प्रसारण के वक्त तक वारिश जारी है ।
--------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Making email access easy
http://mail.ovi.com