मंगलवार, 9 दिसंबर 2008

विधान सभा 04 जौरा मुरैना जिले के विधानसभा निर्वाचन परिणाम

विधान सभा 04 जौरा मुरैना जिले के विधानसभा निर्वाचन परिणाम 

 

क्र.

प्रत्याशी का नाम 

 

संबध्द दल

 

प्राप्त मत

 

1

 

अशोक तिवारी

 

 कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया

 

4069

 

2

 

नागेन्द्र तिवारी

 

भारतीय जनता पार्टी

 

17610

 

3

 

मनीराम धाकड़

 

बहुजन समाज पार्टी

 

36485 विजयी

 

4

 

महेश दत्त मिश्र

 

समाज वादी पार्टी

 

6819

 

5

 

वृंदावन सिंह

 

इंडियन नेशनल कांग्रेस

 

27890  निकटतम

 

6

 

अजब सिंह गुर्जर

 

भारतीय जन शक्ति

 

1675

 

7

 

छविराम मौर्य

 

गोडवाना मुक्ति सैना

 

251

 

8

 

डा. मुरारी लाल अमर

 

लोकजन शक्ति पार्टी

 

1364

 

9

 

लक्ष्मण सिंह सिकरवार

 

आल इंण्डिया फारवर्ड ब्लॉक

 

480

 

10

 

सोनेराम कुशवाह

 

राष्ट्रीय समानता दल

 

15772

 

11

 

तेज सिंह

 

निर्दलीय

 

300

 

12

 

दुर्ग सिंह

 

निर्दलीय

 

215

 

13

 

नीकेराम त्यागी 

 

निर्दलीय

 

323

 

14

 

भगरी लाल जाटव

 

निर्दलीय

 

493

 

15

 

महेश कुमार

 

निर्दलीय

 

336

 

16

 

रामनरेश

 

निर्दलीय

 

605

 

17

 

रामपाल सिंह सिकरवार

 

निर्दलीय

 

353

 

18

 

रामभरोषी व्यास

 

निर्दलीय

 

364

 

19

 

शिवराम

 

निर्दलीय

 

541

 

20

 

सुरेश

 

निर्दलीय

 

291

 

          कुल वैध मत                                      116236

 

विधान सभा 03 - सबलगढ़ मुरैना जिले के विधानसभा निर्वाचन परिणाम

विधान सभा 03 - सबलगढ़ मुरैना जिले के विधानसभा निर्वाचन परिणाम 

 

क्र.

प्रत्याशी का नाम 

 

संबध्द दल

 

प्राप्त मत

 

1

 

चन्द्र प्रकाश शर्मा

 

बहुजन समाज पार्टी

 

23539

 

2

 

पातीराम शाक्य

 

समाज वादी पार्टी 

 

717

 

3

 

मुरारी लाल धाकड़ एडवोकेट

 

 कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया

 

876

 

4

 

मेहरवान सिंह रावत

 

भारतीय जनता पार्टी

 

30974  निकटतम

 

5

 

सुरेश चौधरी

 

इंडियन नेशनल कांग्रेस

 

40015  विजयी

 

6

 

बृजेश सिंह भदौरिया

 

राष्ट्रीय समानता दल

 

3326

 

7

 

डा. मुरारी लाल रावत

 

गोंडबाना मुक्ति सेना

 

362

 

8

 

संत रविन्द्र चौबे

 

भारतीय जन शक्ति

 

613

 

9

 

गोपी लाल

 

निर्दलीय

 

199

 

10

 

मथुरा प्रसाद शर्मा

 

निर्दलीय

 

532

 

11

 

कु. ममता मौर्य एडवोकेट

 

निर्दलीय

 

2079

 

12

 

महेन्द्र सिंह धाकड़

 

निर्दलीय

 

486

 

13

 

रमेश चन्द्र वर्मा (रावत)

 

निर्दलीय

 

6327

 

14

 

सुरेश चन्द्र रावत

 

निर्दलीय

 

937

 

         कुल वैधमत                                        110982

 

पंचायत मंत्री रूस्‍तम का सफाया, मुरैना जिले के में सबको बराबर मिलीं सीटें, कुछ यूं रहा परिणाम

पंचायत मंत्री रूस्‍तम का सफाया, मुरैना जिले के में सबको बराबर मिलीं सीटें, कुछ यूं रहा परिणाम

 

मुरैना 8 दिसम्बर 08/ मुरैना जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिये गये हैं । जिले के विधानसभा क्षेत्र सबलगढ और सुमावली से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जौरा और मुरैना से बहुजन समाजपार्टी तथा दिमनी और अम्बाह से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे हैं ।

       विधानसभा क्षेत्र 03 सबलगढ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सुरेश चौधरी अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री मेहरबान सिंह रावत को 9041 मतों के अंतर से हराकर विजयी हुए हैं । भारतीय कांग्रेस के श्री सुरेश चौधरी को 40015 तथा भाजपा के मेहरवान सिंह रावत को 30974 मत मिले । तीसरे स्थान पर रहे बसपा के श्री चन्द्रप्रकाश शर्मा को 23539 मत प्राप्त हुए ।

       विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा से बसपा के श्री मनीराम धाकड़ 36485 मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं । इनके निकटतम प्रत्याशी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री वृन्द्रावन सिंह को 27890 मत प्राप्त हुए । जीत का अंतर 8595 मतों का रहा । भाजपा के श्री नागेन्द्र तिवारी 17610 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे ।

       विधानसभा क्षेत्र 05 सुमावली से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऐदल सिंह कंषाना 9651 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए । इन्हें 46490 तथा इनके निकटतम प्रत्याशी बसपा के श्री अजबसिंह कुशवाह को 36839 मत मिले । तीसरे स्थान पर रहे  भाजपा के श्री गजराज सिंह सिकरवार को 31688 मत प्राप्त हुए ।

       विधानसभा क्षेत्र 06 मुरैना से बसपा के परसराम मुदगल अपने निकटतम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सोवरन सिंह मावई को 5336 मतों के अंतर से हराकर विजयी घोषित हुए हैं । श्री मुदगल को 39242 और श्री मावई को 33906 मत प्राप्त हुए । भाजपा के श्री रूस्तम सिंह 23662 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे ।

       विधानसभा क्षेत्र 07 दिमनी से भाजपा के श्री शिवमंगल सिंह तोमर 24777 मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं । इनके निकटतम प्रत्याशी बसपा के श्री रविन्द्र सिंह तोमर को 24521 मत मिले हैं । जीत का अंतर 256 मतो का रहा । तीसरे स्थाने पर रहे  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री गिर्राज डण्डोतिया को 22470 मत प्राप्त हुए ।

       विधानसभा क्षेत्र 08 अम्बाह से भाजपा के श्री कमलेश जाटव अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बसपा के सत्यप्रकाश को 3927 मतों के अंतर से हराकर विजयी घोषित हुए हैं । श्री कमलेश जाटव को 29156 और श्री सत्यप्रकाश को 25229 मत मिले । भारतीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सुरेश जाटव 15895 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे ।

 

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2008

म.प्र. राजद कार्यकारणी भंग: टिकट देने का लालच देकर उगाहे तीन-तीन हजार

म.प्र. राजद कार्यकारणी भंग: टिकट देने का लालच देकर उगाहे तीन-तीन हजार

याहू हिन्‍दी से साभार

Dec 05, 01:57 am

भोपाल। राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई है। जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामदेव भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष ओपी सिंह पर कामकाज ठीक से नहीं करने के आरोप में कार्यकारिणी भंग की है। श्री भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्रीय समिति की अनुमति के बिना पार्टी उम्मीदवारों को टिकट देने का लालच देकर उनसे उम्मीदवारों को तीन-तीन हजार रुपएवसूले हैं। इससे पार्टी के नाम पर धन का दुरुपयोग हुआ है। इसके साथ ही और भी कई गंभीर आरोप प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए हैं।