मंगलवार, 3 जून 2008

अच्छी फसल के लिए मिट्टी परीक्षण जरूरी, महेन्द्र सिंह यादव द्वारा कृषि विज्ञान मेला का शुभारंभ

मुरैना 2 जून 08/  राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव ने आज यहां आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय कृषि विज्ञान मेला का शुभारंभ किया और कहा कि अच्छी फसल के लिए मिट्टी परीक्षण जरूरी है । किसान अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण कराने के उपरांत ही परीक्षण परिणाम के आधार पर खाद आदि का उपयोग करें । इस अवसर पर एम.पी.एग्रो के अध्यक्ष श्री मुंशी लाल, समाज सेवी श्री नागेन्द्र तिवारी, किसान संघ के अध्यक्ष श्री रामाधार शर्मा, कृषि अनुसंधान केन्द्र के निर्देशक डा. वाय.एम.कूल, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग श्री वी.डी. शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे ।

       श्री महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि लगातार रासायनिक खाद के उपयोग से खेत की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है और पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है । इसके लिए जरूरी है कि खेत की मिट्टी का परीक्षण कराया जाय और इस परीक्षण के अनुशंसाओं के आधार पर ही खेतों में कम हो रहे पोषक तत्वों की भरपाई की जाय। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गांव गरीब और किसान की सरकार है । मुख्यमंत्री स्वयं किसान हैं और किसान की पीड़ा को समझते हैं । उनकी मंशा है कि खेती को लाभ का धंधा बनाया जाय । इसके लिए प्रदेश में किसान आयोग का गठन किया गया है । जो क्षेत्र का भ्रमण कर सरकार सरकार को अपने सुझाव देगा । उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मेला में मिली जानकारी का किसान लाभ उठायेंगे और खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में अग्रसर होंगे । उन्होंने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया ।

       एम.पी.एग्रो के अध्यक्ष श्री मुंशी लाल ने कहा कि भारत किसानों का देश है और देश की समृध्दि किसानों की खुशहाली पर ही निर्भर है । उन्होंने कहा कि बीहड़ों के कटाव और अन्य कारणों से खेती का रकवा घटता  जा रहा है तथा खेती घाटे का धंधा बनती जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसकी चिंता की है और प्रदेश में पहलीबार किसानों की पंचायत बुलाकर किसानों के सुझाव प्राप्त किये हैं । समारोह को श्री नागेन्द्र तिवारी ने भी सम्बोधित किया ।

       प्रारंभ में उप संचालक कृषि श्री वीडी शर्मा ने मेला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और  अतिथियों का स्वागत किया । उन्होंने कृषि विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ।

       विदित हो कि आगामी 6 जून तक चलने वाले इसमेला में मिट्टी के नमूनों की जांच की नि:शुल्क व्यवस्था के साथ ही उन्नत बीज, बीजोपचार औषधि , उर्वरक , पौध संरक्षण यंत्र एवं कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी के अलावा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई  गई है । मेले में कृषि बैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा और किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की कार्रवाई की जायेगी ।

रासेयों का जिला स्तरीय शिविर 4 से

रासेयों का जिला स्तरीय शिविर 4 से

मुरैना 2 जून 08/ पीजी कॉलेज मुरैना के मुख्य संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना का जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन शिविर 4 जून से 13 जून तक दस दिवसीय अवधि के लिए आयोजित किया जा रहा है । रासेयों के जिला संगठक डा. सी.एल.गुप्ता तथा समन्वयक सहयोगी डा. विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि रासेयो की समस्त इकाइयों को तत्संबंधी निर्देश दिये गये हैं। शिविर स्थल के एस.स्कूल परिसर ए.बी.रोड़ रखा गया है ।

शिक्षक की जन्मतिथि में हेराफेरी करने पर दो प्राचार्यों की पेंशन से कटौती

मुरैना 02 जनू 08/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल भोपाल में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में मुरैना जिले के हायर सेकंडरी स्कूल के दो तत्कालीन प्राचार्योंको एक शिक्षक की जन्म तारीख में रद्दोबदल करने के आरोप में दी गयी सजा को मंजूरी दी गई । इनकी पेंशन से 10 प्रतिशत की कटौती 10 वर्षों तक की जायेगी।

आठ वर्ष पुराने इस प्रकरण में श्याम सिंह आर्य नाम के एक अध्यापक की सेवा पुस्तिका में की गई काँटछाँट के जरिए उसकी जन्मतिथि एक साल बढ़ा दी गई थी। इससे शिक्षक ने एक साल ज्यादा नौकरी की और इसके चलते सरकार को उसकी एक साल की तनख्वाह के एक लाख 66 हजार 859 रूपये की राशि का भुगतान करना पड़ा। इस मामले में दो तत्कालीन प्राचार्य आर.एस. यादव और आर.सी. द्विवेदी जिम्मेदार पाये गये। दोनों प्राचार्य आरोप पत्र का संतोषप्रद जवाब नही दे पाये। विभागीय जाँच में ओव्हर राईटिंग का सबूत पाया गया। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस प्रकरण में प्रस्तावित कार्रवाई के लिए सहमति दी।

मुख्यमंत्री चार कल जून को पोरसा आयेंगे संभागायुक्त द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुरैना 02 जून 08/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 जून को मुरैना जिले के पोरसा में आयेंगे । श्री चौहान पोरसा के मंडी प्रागंण में अपरान्ह 2 बजे पंच - सरपंच सम्मेलन में भाग लेंगे तथा प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत आठ सड़कों का शिलान्यास करेंगें और विद्युत उपकेन्द्र का लोकापर्ण करेंगे ।

       संभागायुक्त श्री एस.डी.अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चाक चौवंद रखने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि गरमी के दृष्टिगत पेयजल की माकूल व्यवस्था की जाय तथा हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल पर वेरीकेटिंग, सुरक्षा आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय । उन्होंने  कहा कि हेलीपेड का निर्माण और वेरीकेटिंग लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की रहेंगी । वन विभाग के मुरैना डिपो से बांस बल्ली लेकर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाय । इस कार्य में किसी भी तरह की गफलत वर्दाश्त नहीं की जायेगी ।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने पंच- सरपंच सम्मेलन के आयोजन हेतु की गई तैयारियों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाकी दृष्टि से हेलीपेड और सभा स्थल पर डबल वेरी केटिंग कराईजायेगी । पीने के पानी के लिए चार टेंकर उपलब्धरहेंगे । एम्ब्यूलेंस सहित डाक्टर भी मौजूद रहेंगे ।

       इस अवसर पर श्योपुर कलेक्टर श्री शोभित जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना श्री अभय वर्मा, तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।