बुधवार, 25 अप्रैल 2007

प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन आमंत्रित

प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन आमंत्रित

 

मुरेना 23 अप्रेल07- मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र मुरैना में 24 सितम्बर2006 की म.प्र. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय किये जाने हेतु आवेदन पत्र वितरण किये जा रहे हैं । सफल अभ्यार्थी प्रवेश पत्र की छाया प्रति देकर केन्द्र से निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं । प्राचार्य के अनुसार प्रथम बार सफल हुए अभ्यार्थियों को बीस हजार रूपये तथा दूसरी वार सफल हुए अभ्यार्थियों को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है ।

 

दसवें बाल संजीवनी का संयुक्त प्रशिक्षण

दसवें बाल संजीवनी का संयुक्त प्रशिक्षण

 

मुरैना 23 अप्रेल07- दसवें बाल संजीवनी अभियान का संयुक्त प्रशिक्षण ए एन एम प्रशिक्षण संस्थान में महिला बाल विकास पर्यवेक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के ए.एन एम. को गत दिवस दिया गया ।          परियोजना अधिकारी श्रीमती पाल ने बताया कि इस अभियान में 23 अप्रेल से 22 मई तक जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का सर्वे कर बजन लिया जायेगा । साथ ही 9 माह से ऊपर के सभी बच्चाें को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जायेगी । डा. सोनी ने बताया कि बजन उपरान्त ग्रेडिंग की जाकर तृतीय और चतुर्थ ग्रेड के कुपोषित बच्चों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी एवं कुपोषित बच्चे के लिए परिवार परामर्श शिविर के माध्यम से बच्चों के खान पान एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए जानकारी दी जायेगी ।

 

लू से बचाव की सलाह

लू से बचाव की सलाह

 

मुरैना 23 अप्रेल07- गर्मी के मौसम में लू चलने से मानव शरीर में नमक और पानी की मात्रा कम हो जाती है । जिसके कारण लू- तापघात होने की संभावना बढ़ जाती है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एच.एस.शर्मा के अनुसार लू -तापघात होने पर सिरदर्द, थकावट, अत्याधिक प्यास लगना, बहुत तेज बुखार, मुंह लाल हो जाना, पसीना बन्द हो जाना और बेहोशी के लक्षण प्रकट होते हैं ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शर्मा ने नागरिकों को लू से बचाव की सलाह देते हुए कहा है कि लू-तापघात से बचने के लिए छायादार ठण्डे स्थान पर रहें, घर से भूखे पेट बाहर नहीं निकले, ताजा भोजन करें और छाछ, शिंकजी,प्याज पोदीना और कच्चे आम कैरी के पना अन्य शीतल पेय पदार्थो का सेवन करें । धूप में छाता लेकर निकलें, सिर व गर्दन को सूती कपड़े से ढंक कर रखें, बासी भोजन, चाट मिठाई का सेवन नहीं करें ।

       लू- लगने पर रोगी को तत्काल छायादार व ठण्डे स्थान पर लिटायें, जीवन रक्षक घोल (ओ आर एस) नमक शक्कर नीवू की शिंकजी, कच्चे आम का पना का अधिक मात्रा में सेवन करायें । आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीक के किसी चिकित्सालय अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में रोगी को दिखाकर डाक्टर के परामर्श अनुसार उपचार करायें ।

 

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 मई को

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 मई को

आवेदन पत्र 25 अप्रेल तक लिए जायेगें

मुरैना 23 अप्रेल07- जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरैना में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 6 मई को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की गई है ।

       जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन पत्र उत्कृष्ट विद्यालय एवं समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकते हैं । भरे हुए आवेदन पत्र 25 अप्रेल तक 25 रूपये शुल्क सहित उत्कृष्ट विद्यालय मुरैना में जमा किये जा सकते है । इस वर्ष 2007 की कक्षा 8 वीं की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी स्वकथन के अधार पर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं ।

 

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 मई को

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 मई को

आवेदन पत्र 25 अप्रेल तक लिए जायेगें

मुरैना 23 अप्रेल07- जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरैना में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 6 मई को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की गई है ।

       जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन पत्र उत्कृष्ट विद्यालय एवं समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकते हैं । भरे हुए आवेदन पत्र 25 अप्रेल तक 25 रूपये शुल्क सहित उत्कृष्ट विद्यालय मुरैना में जमा किये जा सकते है । इस वर्ष 2007 की कक्षा 8 वीं की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी स्वकथन के अधार पर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं ।

 

प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन का भ्रमण कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन का भ्रमण कार्यक्रम

मुरैना 23 अप्रेल07- स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन 25 अप्रेल को सांय 7 बजे भोपाल से जी.टी.एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 1 बजे मुरैना पहुंचेगें । श्री जैन 26 अप्रेल को प्रात: 8 बजे रेस्ट हाउस मुरैना में जनप्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से मुलाकात करेंगे तथा प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिला योजना समिति और उसके पश्चात रोगी कल्याण समिति की बैठक तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेगे ।

       प्रभारी मंत्री श्री जैन 27 अप्रेल को प्रात: 8 बजे से विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि 10.30 बजे जी.टी.एक्सप्रेस द्वारा मुरैना से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।

 

बाल संजीवनी अभियान शुरू

कुपोषण से मुक्ति के लिए

बाल संजीवनी अभियान शुरू

 

मुरैना 23 अप्रेल07- बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए मुरैना जिले में आज से दसवें चरण का बाल संजीवनी अभियान शुरू हो गया है ।अगामी 22 मई तक चलने वाले इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र पर तीन दिवसीय बजन मेले आयोजित किये जायेंगे तथा बच्चोंको विटामिन ए की दवा पिलाई जायेगी और टीकाकरण किया जायेगा ।

            जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिह कंषाना ने आज मुरैना नगर के वार्ड क्र. 30 में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र दुर्गापुरी में बच्चे का बजन लेकर और उसे विटामिन ए की दवा पिलाकर अभियान का शुभांरभ किया। उन्होने मातृ शिशु रक्षा कार्डों का वितरण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री अशोक सिकरवार, क्षेत्रीय पार्षद, एस.डी.एम.श्री विजय अग्रवाल और महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती उपासना राय प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

       ज्ञात हो कि बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए वर्ष 2001 से संचालित बाल संजीवनी अभियान के तहत आज तक कुपोषण स्तर में 7 प्रतिशत की कमी आई है । महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती राय ने बताया कि दसवें अभियान के अर्न्तगत जिले के 1351 आंगनवाडी केन्द्रों पर बजन मेला आयोजित किये जायेगे । बजन के आधार पर चिन्हित कुपोषण बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार देकर कुपोषण स्तर में सुधार लाने के प्रयास किये जायेंगे । साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया जायेगा । गम्भीर कुपोषित बच्चों को बाल शक्ति योजना के तहत उपचार दिलाया जायेगा ।