बुधवार, 7 सितम्बर 2011

मुरैना बनेगा पूरे देश का औद्योगिक पूंजी निवेश हब : ग्‍वालियर-चंबल अंचल में दिल्‍ली – मुंबई औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण


ग्‍वालियर-चंबल अंचल में दिल्‍ली – मुंबई औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण

मध्‍यप्रदेश सरकार से दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना के अधीन मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियार में मोरेना क्षेत्र को पूंजी निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक औपचारिक प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुआ है। यह प्रस्‍ताव राज्‍य सरकार के पत्र दिनांक 15 जुलाई, 2011 का है। राज्‍य सरकार से पर्याप्‍त भूमि, जल और बिजली उपलब्‍ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि नये केंद्र के विकास के लिए तकनीकी सहायता उपलब्‍ध कराने पर विचार किया जा सके। यही प्रक्रिया अन्‍य राज्‍यों में भी अपनाई जाती है। यह जानकारी वाणिज्‍य और उद्योग राज्‍य मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य एम. सिंधिया ने आज राज्‍य सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में दी।




रविवार, 4 सितम्बर 2011

ग्रामीण महिलायें करेंगीं किरण बेदी की महिला आयोग में शिकायत, मांगेंगी मुआवजा और अपराध दर्ज कराने की करेंगीं मांग

ग्रामीण महिलायें करेंगीं किरण बेदी की महिला आयोग में शिकायत
मुरैना 4 सितंबर 11, आज ग्वालियर टाइम्स के मुरैना कार्यालय में चंबल अंचल की करीब एक दर्जन महिलाओं ने बताया कि वे ग्रामीण महिलायें हैं और प्रथा व परंपरा के अनुसार घूंघट करतीं आ रही हैं , उनके मुताबिक चंबल अंचल की 80 फीसदी महिलायें घूंघट करतीं हैं । उन्होंने जब टी.वी. पर किरण बेदी को अन्ना हजारे के अनशन कार्यक्रम में घूंघट का उपहास और खिल्ली उड़ाते देखा तो उन्हें बहुत क्षोभ और दुख हुआ बाद में बताया कि घूंघट एक मुखौटा होता है जिसमें बहुरूपिये छिपे होते हैं और घूंघट को मुखौटा बताते हुये इसे करने वाली महिलाओं को अदल बदल करने वाली बता दिया इससे उनकी भावनायें आहत होकर मानसिक आघात पहुँचा है ।
महिलाओं के मुताबिक वे राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत कर किरण बेदी के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं और उनके घूंघट का उपहास उड़ाने और अपमानित करने के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने तथा हर घूंघटधारी महिला को पहुँचे भावनात्मक व मानसिक संत्रास की क्षतिपूर्ति मुआवजे की भी मांग कर रहीं हैं ।
अंचल की ग्रामीण महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग को ऑनलाइन शिकायत और पंजीकृत डाक द्वारा शिकायत दर्ज करा कर प्रकरण दर्ज कराने व मुआवजा दिलाये जाने की मांग की जा रही है । 


शुक्रवार, 2 सितम्बर 2011

Internet services dumped at Chambal.

Morena 2nd september 11. Internet services at chambal region since yesterday 11 P. M. Of Aircel, Tata Docomo and Airtel has totally dumped. No GPRS signals are available in the area for all of these three networks since last 6 hours.