शनिवार, 1 मई 2010

मध्‍यप्रदेश में भारी राजनैतिक उथल पुथल के आसार

मध्‍यप्रदेश में भारी राजनैतिक उथल पुथल के आसार

भोपाल 1 मई 10, आने वाले दो तीन हफ्ते के दरम्‍यांन मध्‍यप्रदेश में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनतापार्टी और मुख्‍य विपक्षी दल कॉंग्रेस में भारी राजनीतिक उथल पुथल और परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं । जहॉं भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनना है वहीं कॉंग्रेस भी अपने पदाधिकारीयों, रणनीति और ढांचे में तगड़ा फेर बदल कर सीधा हमला प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोलने जा रही है । दूसरी ओर उमा भारती की भाजपा में वापसी लगभग तय हो गयी है । जहॉं म.प्र. के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह, नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रभात झा की तिकड़ी अपने हिसाब से गोटियां बिछाने में लगी है वहीं इनके विरोधी भी तेज गति से मुखर व सक्रिय हो गये हैं ।

उमा भारती की भाजपा में वापसी को तिकड़ी के लिये शुभ शकुन नहीं माना जा रहा, फिलहाल तिकड़ी और विरोधियों सबकी नजर दस समय नये प्रदेश अध्‍यक्ष पर है, यदि तिकड़ी विरोधी प्रदेश अध्‍यक्ष बनता है तो शिवराज सिंह की बेलगाम सरकार को लगाम लग जायेगी वहीं संभव है कि पार्टी के मुखिया परिवर्तन के कुछ समय बाद म.प्र. सरकार का भी नेतृत्‍व परिवर्तन कर दिया जाये ।

यदि तिकड़ी का कोई आदमी म.प्र. में भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनता है तो कांग्रेस अपने फोरम में लौटने की तैयारी के साथ शिवराज सरकार के लिये न केवल मुसीबतें पैदा करेगी वरन जल्‍द से जल्‍द शिवराज सरकार को अलविदा कहने का अभियान छेड़ेगी । दोनों ही सूरतों में कयास हैं कि आने वाले कुछ हफ्ते म.प्र. में भारी राजनीतिक उथल पुथल और परिवर्तन वाले रहेंगें ।   

ग्‍वालियर श्‍योपुर छोटी लाइन ट्रेन पलटी , ड्रायवर सहित 21 घायल गंभीर रूप से घायल महिला ग्‍वालियर रैफर

ग्‍वालियर श्‍योपुर छोटी लाइन ट्रेन पलटी , ड्रायवर सहित 21 घायल

गंभीर रूप से घायल महिला ग्‍वालियर रैफर

मुरैना 1 मई 10 कल 30 अप्रेल को ग्‍वालियर श्‍योपुर नैरोगेज ट्रेन का इंजिन और उससे जुड़ी एक बोगी के पलट जाने से डायवर सहित 21 लोग घायल हो गये । एक महिला की हालत गंभीर होने से उसे तुरन्‍त ग्‍वालियर रैफर कर दिया गया । ड्रायवर के मुह में गंभीर चोट है उसके दांत टूट गये हैं । वहीं अन्‍य यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है ।

मुरैना अस्‍पताल में बिजली नहीं होने से घायलों को भारी परेशानी और मुसीबत से गुजरना पड़ा , उल्‍लेखनीय है कि मुरैना में 20 घण्‍टे का पावर शट डाउन उस समय चल रहा था । घटना जौरा और सुमावली रेल्‍वे स्‍टेशन के बीच घटित हुयी । घायल यात्रियों ने बताया कि उन्‍होंने तेज घड़ घड़ की आवाजें सुनी उसके बाद ट्रेन पलट गयी । मौके पर मौजूद अन्‍य प्रत्‍यक्ष दर्शियों का कहना था कि तेज ऑधी आयी थी और शायद किसी ने रेल्‍वे ट्रेक पर भारी पत्‍थर या कुछ अन्‍य भारी चीजें डाल दीं थीं, ड्रायवर ने बताया कि उसे तेज ऑधी में कुछ दिखा नहीं बस तेज आवाजे आयी और अपने आप गाड़ी पलट गयी ।

मुरैना : 20 घण्‍टे से अधिक बिजली बन्‍द रही 24 घण्‍टे के दरम्‍यां

मुरैना : 20 घण्‍टे से अधिक बिजली बन्‍द रही 24 घण्‍टे के दरम्‍यां

मुरैना 1 मई 10, मुरैना शहर और मुरैना जिला वासीयों के लिये अप्रेल माह का आखरी दिन कई मनहूसियतें ले कर आया । जहॉं 30 अप्रेल को ही ग्‍वालियर श्‍योपुर छोटी लाइन ट्रेन पलट गई वहीं 30 अप्रेल को सुबह 4 बजे हुयी बिजली कटौती के बाद सुबह 10:16 बजे बिजली वापस आयी यानि पूरे 6 घण्‍टे 16 मिनिट तक बिजली कटी, उसके बाद दोपहर 2 बजे कटी बिजली फिर वापस आयी ही नहीं और दूसरे दिन यानि 1 मई को सुबह 4 बजे ही वापस आयी अर्थात 24 घण्‍टे के दरम्‍यां कुल 20 घण्‍टे 16 मिनिट तक पावर शट डाउन रहा ।

हालांकि दोपहर 2 बजे से दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक पावर शट डाउन के बारे में मध्‍यक्षेत्रीय विद्युत वितरण कम्‍पनी का कहना है कि हाई टेंशन ट्रान्‍समिशन लाइन टूट जाने से मेजर फाल्‍ट हो जाने से 14 घण्‍टे कन्‍टीनूअस पावर शट डाउन रहा ।

इस दरम्‍यां ट्रेन पलटने से घायल लोग मुरैना अस्‍पताल में पड़े कराहते रहे, अस्‍पताल में बिजली नहीं होने से वहॉं भी कराहें कोहराम और चीख पुकार मचा रहा ।