बुधवार, 7 जनवरी 2009

दो पंचायत कर्मी बदले

दो पंचायत कर्मी बदले

मुरैना 3 जनवरी 09/ कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत टेंटरा एवं ग्राम जबाहरगढ़ जनपद पंचायत सबलगढ़ के पंचायत कर्मियों / सरपंचो की आपसी सहमति तथा ग्राम पंचायत के ठहराव के आधार पर पंचायत कर्मी श्रीमती सीमा शर्मा को ग्राम पंचायत टेंटरा से ग्राम पंचायत जबाहरगढ़ और श्री रामसिंह कुशवाह ग्राम पंचायत जबाहरगढ़ से ग्राम पंचायत टेंटरा का सचिव घोषित किया गयाहै ।

 

मंगलवार, 6 जनवरी 2009

म.प्र.के 37 कलेक्टरों का निबटना तय

भोपाल 06 जनवरी आखिरकार विधानसभा चुनावों में फर्जी मतगणना को लेकर चर्चाओं में आये म.प्र. के 37 कलेक्टरों पर शिकंजा कस दिया गया है , और जल्द ही इन्हें निबटा भी दिया जायेगा ! लोकसभा चुनाव से पहले ही इन्हें केन्द्र सरकार इन्हें कलेक्टरी के पूरी तरह नाकाबिल घोषित कर देने की तैयारी कर चुकी है । उल्लेखनीय है कि म.प्र. में तकरीबन 37 कलेक्टरों ने फर्जीकरण के जरिये विधानसभा के चुनाव परिणाम बदल कर जबरन भाजपा के पक्ष में कर दिये थे ।

मुरैना कलेक्टर अग्रवाल के खिलाफ शिकायतें

मुरैना 6 जनवरी 09 । मुरैना कलेक्टर एम.के.अग्रवाल के विरूद्ध कई राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रशासनिक सुधार कार्मिक एवं लोकशिकायत मंत्रालय के साथ ही केन्द्रीय सतर्कता आयोग को अग्रवाल के विरूद्द गंभीर शिकायतें कीं हैं । सूत्र बतातें हैं कि शिकायतों की गंभीरता इस हद तक है कि अग्रवाल को सेवा से बर्खास्त करने के अलावा जेल भेजा जाना तय है !

शनिवार, 3 जनवरी 2009

बिजली कटोती पब्लिक पुलिस भिडंत

भिंड 3 जनवरी 09 अंततः चंबल में चल रही भारी बिजली कटौती को लेकर जन आक्रोश का लावा फूट ही पडा और गुस्साई जनता ने पावर हाउस और सुपरवायजर के घर भारी तोड फोड कर दी ! भिंड जिले के दबोह कस्बे में बिजली कटौती की विकराल समस्या से त्रस्त होकर भीड के रूप में पहले पावर हाऊस पर हल्ला बोल कर तोड फोड कर दी उसके बाद नाराज लोगों ने बिजली सुपरवायजर के घर हल्ला बोल कर तोड फोड कर दी । इसके बाद पब्लिक पुलिस भिडंत हुयी जिसमें पुलिस की लाठीयों से करीब डेढ दर्जन लोग घायल हो गये । जनता के भारी गुस्से के चलते चंबल में कभी भी विस्फोटक जन उपद्रव संभावित है । उल्लेखनीय है कि चंबल में बिजली सप्लाई पूरी तरह चरमरा गयी है और लोगों को 48 घंटे में केवल 2 घंटे ही बिजली मिल पा रही है जिससे जनता का आक्रोश भडका हुआ है !

बृहस्पतिवार, 1 जनवरी 2009

बतोले बाज, शिवराज का चौपट राज, अँधेरा ..

सम्पूर्ण म.प्र. 01 जनवरी 09. म.प्र. के बातों के बताशे बाँटने वाले बतोले बाज मुख्यमंत्री शिवराज के चौपट राज में नये साल की पहली बोहनी ही खराब हो गयी ! और म.प्र. के बडबोले बतोले बाज मुख्यमंत्री के तथाकथित कपोल कल्पित स्वर्णिम म.प्र. को तगडा झटका उस समय लग गया जब नये साल की पूर्व संध्या पर ही कल्लू किल्विष का अँधेरा कायम हो गया !
आज के अखबारों में गरीब जनता के खून पसीने की कमाई को हराम का माल मान कर 17 करोड के विज्ञापन जारी कर अपनी खुद की तारीफ में कसीदें बाँचने वाले बतोले बाज शिवराज चौपट राज के स्वर्णिम म.प्र. ने अँधेरा कायम रहे के साथ नये साल में धमाकेदार प्रवेश किया !
मजे की बात यह रही कि बतोलेबाज शिवराज चौपटराज और मंत्रिमण्डल चौपटमण्डल के घरों को छोड कर शेष समूचे म.प्र. में 31 दिसम्बर और 01 जनवरी का पूरा दिन और रात अँधेरे में डूबे रहे । ग्वालियर, भिंड, मुरैना,श्योपुर,डबरा,दतिया,शिवपुरी,गुना आदि सभी जगह समाचार प्रकाशन के वक्त तक अँधेरा कायम था ।