शनिवार, 7 नवंबर 2020

कलेक्टर ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में साफ-सफाई कराने के आयुक्त नगर निगम को दिये निर्देश

विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 की मतगणना 10 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मुरैना में की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिये है कि मतगणना स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था प्रत्येक मतगणना हॉल में दो-दो सफाई कर्मी एवं प्रत्येक बाथरूम के लिये दो सफाई कर्मी एवं महिला अधिकारियों के लिये अलग से एक बाथरूम, जिसमें महिला सफाई कर्मी की ड्यूटी नामजद लगाई जाकर, आदेश की दो-दो फोटो प्रति इस कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें