जनपद सीईओ जौरा श्री गिर्राज शर्मा ने सभी मतदाताओं को निर्वाचन की शपथ दिलाई एवं सभी को शतप्रतिशत मत डालने की अपील की। इस कार्यक्रम के छाया चित्र एवं वीडियोग्राफी ड्रोन से शूट किया गया है, जिसमें सुमावली के नोडल श्री एचसी गुप्ता, सहायक यंत्री श्री निर्मल गुप्ता एवं श्री बीएल अग्रवाल, पंचायत सचिव श्री धारा सिंह कुशवाह, रोजगार सहायक श्री पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, समस्त बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार आदि का योगदान सराहनीय रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें