मुरैना 26 जून 09 इन दिनों चंबल में चल रही अघोषित व अचानक भारी बिजली कटोती से चम्बल में हडकंप मच गया है ।
कल और परसों जहाँ पूरे दिन और रात भर बिजली कटी वहीं आज सुबह से ही धुंआधार बिजली कटौती भी यथावत जारी है बिजली कंपनी अपनी घोषणा पर कायम नहीं रह सकी और आज सुबह चार घण्टे के अलावा आज दोपहर 11 बजे से ही बिजली काट दी । जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है । खबर लिखे जाने व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली गोल थी । उल्लेखनीय है कि इन दिनों ग्वालियर चम्बल क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है ।
-----------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Get mail on your mobile or the web
http://mail.ovi.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें