सोमवार, 25 मई 2009

कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों तक सक्रिय भूमिका अदा करें (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों तक सक्रिय भूमिका अदा करें

मुरैना 23 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) / कैलारस। भारतीय जनता पार्टी मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तौमर की ऐतिहासिक जीत के उपरान्त कैलारस मण्डल में धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गजराज ंसिह सिकरवार ने कहा कि कार्यकर्ता की अथक मेहनत के बल पर ही भाजपा की जीत का अन्तर लाखों मतों का अन्तर है। साथ ही उन्होंने कहा कार्यकर्ता ग्राम केन्द्रों, मतदान केन्द्रों पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका अदा करें तथा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में भाजपा के कार्यकर्ताओं को पदस्थ कराऐं। बैठक को एम.पी.एग्रों के चेयरमेन मुंशीलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, भाजपा जिला महा मंत्री अनूप ंसिह के अलावा उदयवीर सिंह सिकरवार ने सम्बोधित किया।

       इस अवसर पर श्री वल्लव दण्डौतिया, बीरेन्द्र त्यागी, सियाराम ंसिह सिकरवार, रामलखन धाकड, सुरेश शर्मा, महेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंहल, दिलीप जगा, अरविन्द्र सिकरवार, रामराज सिंह सिकरवार, केशव पाराशर, ओमप्रकाश धाकड, राजू गुप्ता, महेश माहौरिया, रामहेत धाकड, सतेन्द्र उपाध्याय, वसंत मंगल, शैलेन्द्र ंसिह, इन्साफ अली, प्रताप धाकड, भोगीराम यादव, राजू प्रजापति, कमलूत्र्ृ त्यागी, सोनेराम त्यागी, जलील काजी सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें